सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर किया दुष्कर्म, डरा-धमका कर नाबालिग का किया यौन शोषण, FIR दर्ज

ग्वालियर. थाना विश्वविद्यालय इलाका स्थित एक होटल में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर पहचान के बाद आरोपी युवक ने किशोरी को शादी का झांसा दिया और अलग-अलग होटलों में ले जाकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। पीडि़ता की शिकायत पर थाना विश्वविद्यालय पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्त की अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली।
पुलिस के अनुसार सुरेश नगर निवासी 17 वर्षीय पीडि़ता की लगभग 2 वर्ष पहले सोशल मीडिया के माध्यम से जारगा मुरार निवासी कृष्णकांत शर्मा से पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने किशोरी को अपने झांसे में लिया और मिलने के बहाने सिटीसेंटरन स्थित रेड स्टोन के कमरे में बुलाया।
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि होटल के कमरे में विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने 16 अक्टूबर 2025 से ़9 सितम्बर 2026 तक अलग- अलग जगहों और होटलों में उसका शारीरिक शोषण किया। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर किशोरी ने आखिरकार अपने परिजनों को पूरी बात बताई।
पॉक्सो और SC/ST एक्ट में केस दर्ज
परिजन बुधवार रात करीब 9:30 बजे पीड़िता को लेकर विश्वविद्यालय थाने पहुंचे। पुलिस ने BNS की धारा 64(1), 64(2)(m), 87 और 351(3), पॉक्सो एक्ट की धारा 5 और 6 तथा SC/ST एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रविंद्र जाटव ने बताया कि नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *