दतिया निवासी मयंक ने इन्दौर में जाकर पलक की हत्या

इन्दौर. तपेश्वरी बाग इलाके में रहने वाली 26 वर्षीय बैंक कर्मचारी पलक केशव की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दतिया से आरोपी मयंक शाक्य का हिरासत में लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में मयंक ने शादी नहीं करने की बात से नाराज होकर पलक का गलाघोंट कर हत्या करने की बात स्वीकार की है।
शनिवार की रात हरदा जिले के टिमरनी की रहने वाली पलक का शव उसक किराये के कमरे में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने हत्या की एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी मनोज सेंधव की टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाशे और कॉल डिटेल्स निकाली है। घटना से एक दिन पहले पहलक से मिलने आये युवक की पहचान दतिया निवासी मयंक शाक्य के रूप में हुई है। मयंक और पलक 5 वर्षों से एक-दूसरे से संपर्क में थे। मयंक उससे शादी करना चाहता था, लेकिन पलक इसके लिए तैयार नहीं थी। शादी से इनकार करने पर नाराज मयंक दतिया से इंदौर पहुंचा। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने पलक का गला घोंट दिया।

