किसानों आन्दोलन का अखाड़ा बना भोपाल, सावरकर सेतु पर डटे किसानों की सीएम हाउस तक मार्च निकालने की तैयारी

भोपाल. मघ्यप्रदेश में मूंग की 100% MSP  पर खरीद की मांग को लेकर किसानों का आन्दोलन तेज हो गया है। नर्मदापुरम से भोपाल तक मार्च निकाल कर पहुंचे किसानों ने राजधानी में सावरकर सेतु के पास डेरा डाल रखा है। आन्दोलन के बीच राज्य सरकार ने केन्द्र से हस्तक्षेप की मांग करते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान की चिटठी लिखा है। इस दौरान किसान सीएम आवास तक मार्च करने की तैयारी में है।
एमपी के किसान कल्याण और कृषि विकास मंत्री ऐदलसिंह कंसाना के केन्द्रीय कृषि मंत्री को लिखी चिटठी में बताया है कि राज्य में 14 से 3 जुलाई 2026 के बीच लगभग 8.06 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा है कि इससे बड़ी संख्या में किसान MSP का फायदा नहीं ले पायेंगे।
सरकार के वायदे नामंजूर
संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य और किसान स्वराज सगठन के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्रसिंह जाट ने बताया है कि प्रशासन ने आन्दोलन समाप्त कर एक सप्ताह का समय देने का प्रस्ताव रखा है। लेकिन किसानों ने इसे नामंजूर कर दिया है। उन्होंने कहा है कि जब तक 100प्रतिशत मंूग खरीदी और ई-टोकन व्यवस्था समाप्त करने का फैसला नहीं होता है तब तक आन्दोलन अनिश्चितकालीन तक जारी रहेगा। किसान नेताओं ने कहा है कि उन्हें कई बार सीएम से मुलाकात का विश्वास दिया गया है। लेकिन अभी तक मुलाकात नहीं हुई। उनका कहना है कि वह बुधवार की सुबह सीएम आवास का घेराव करने के लिये निकलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *