LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

जीवाजी विश्वविद्यालय में तैयार हो रही हाईटेक AI लैब और मेगा ऑनलाइन एग्जाम सेंटर

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय अब पारंपरिक शिक्षा से आगे बढते हुए तकनीकी शिक्षा के नए दौर में कदम रख रहा है। विशवविद्यालय परिसर में आत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब तैयार की जा रही है जिसका उद्देश्य छात्रों को भविष्य की तकनीकों से जोडना और उन्हें उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप दक्ष बनाना है।
यह लैब स्टडी सेंटर में विकसित की जा रही
एआई लैब विश्वविद्यालय के स्टडी सेंटर में विकसित की जा रही है। इस लैब और ऑनलाइन एक्जाम सेंटर सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए संस्थान में 800 से अधिक नए कंप्यूटर भी पहुंच चुके है।
वास्तविक तकनीकी मॉडल्स पर काम करने का अवसर मिलेगा
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस लैब में छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, ऑटोमेशन और स्मार्ट टेक्नोलोजी जैसे क्षेत्रों का प्रायोगिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। अभी तक अधिकांश छात्रों को इन विषयों की केवल सैद्धांतिक जानकारी मिलती थी लेकिन अब उन्हें लाइव प्रोजेक्ट्स और वास्तविक तकनीकी मॉडल्स पर काम करने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल उनकी तकनीकी समझ मजबूत होगी बल्कि रिसर्च और नवाचार को भी नई दिशा मिलेगी।
स्मार्ट एप्लीकेशन डिजाइन करने जैसे कार्यों में भी भाग ले पाएंग
एआई लैब के माध्यम से छात्र स्टार्टअप आईडिया विकसित कर सकेंगे और स्मार्ट एप्लीकेशन डिजाइन करने जैसे कार्यों में भी भाग ले पाएंगे। वर्तमान समय में आईटी और टेक कंपनियों में एआई विशेषज्ञों की मांग तेजी से बढ रही है। ऐसे में यह पहल विद्यार्थियों के लिए बेहतर रोजगार और इंटर्नशिप के अवसर खोल सकती है। विश्वविद्यालय प्रबंधन का मानना है कि आने वाले समय में यह लैब ग्वालियर चंबल अंचल के छात्रों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र बन सकती है।
सबसे बडा ऑनलाइन परीक्षा केंद्र शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में
इधर विशवविद्यालय में अंचल का सबसे बडा ऑनलाइन परीक्षा केंद्र शुरू करने की तैयारियां भी अंतिम चरण में पहुंच गई है। बडी संख्या में कंप्यूटर स्थापित किए जा चुके है और तकनीकी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह परीक्षा केंद्र शुरू होने के बाद विभिन्न ऑनलाइन भर्ती परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे छात्रों को दूसरे शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी और ग्वालियर तकनीकी एवं डिजिटल परीक्षा सुविधाओं के नए केंद्र के रूप में उभर सकेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pashagaming perabet perabet giriş egebet pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet egebet giriş medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş