भोपाल के मानस भवन इलाके से बस्ती हटाई जा रही, 70 साल से रह रहे परिवार
भोपाल. पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास से बस्ती हटाई जा रही है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी है। लोगों की आवाजाही बंद है। कार्रवाई के विरोध में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी सहित कई कांग्रेस नेता धरने पर बैठे है। एक युवक टावर पर चढ गया है जिसे पुलिस ने समझाकर उतार लिया। रहवासियों ने घरों में ताला लगाकर सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी है। यहां 27 परिवारों को हटाकर भौंरी, कलखेडा और मालीखेडी में शिफ्ट किया जाना है। करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने के लिए 95 अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

पुलिस से धुक्क-मुक्की के बाद लाठी चार्ज
जानकारी के अनुसार जब बस्ती वालों को पता चला कि उनके सारे घर टूट चुके है तभी वे पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। इसी बीच पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर कांग्रेस कार्यकर्ता समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है। बस्ती के कई पुरूष और महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। बस्ती के लोगों और पुलिस के बीच झडप हुई। कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला किया, पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।
पुलिस ने बेरिकेडिंग से बस्ती में आवाजाही रोक दी। भारी बल तैनात किया है।



