एक नवंबर से देश में कॉलर का नाम सभी मोबाइल की स्क्रीन पर दिखेगा
नई दिल्ली। कल 1 नवंबर से देश में मोबाइल के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस बदलाव में सभी मोबाइल ऑपरेटर शामिल होंगे। जो लोग देश में मोबाइल सेवाएं दे रहे हैं, इसमें बीएसएनएल भी है, एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया भी। इस सेवा के शुरू होने के बाद मोबाइल कॉल रिसीव करने वालों को बड़ी सुविधा होने वाली है। उन्हें स्क्रीन पर उसका असल नाम दिखाई देगा, जिसके नाम से सिम रजिस्टर्ड है। इस सुविधा का नाम कॉलर नेम प्रेजेंटेशन है। भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने हाल ही में दिशा-निर्देश जारी कर कहा था कि टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर एक नवंबर से सभी स्मार्टफोन पर यूजर्स को कॉल करने वाले का नाम दिखाएंगे।
विदेश के कॉल हैं तो साफ नजर आएगा
इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यदि कोई कॉल विदेश से आ रही है तो उस पर साफ-साफ नजर आएगा कि यह इंटरनेशनल कॉल है। ऐसे में मोबाइल धारक तुरंत समझ जाएगा कि इस कॉल को रिसीव करना है या नहीं।
साइबर ठगों पर नकेल
देशभर में साइबर ठगी करने वाले विदेशों में बैठकर भारतीयों को अपना शिकार बनाते हैं। सरकार नई सेवा के जरिए साइबर ठगी के केसों पर लगाम लगाना चाहती है। भारत में हर साल साइबर ठगी में लाखों खाते खाली हो जाते हैं।
तब नाम दिखाएगा
कॉलर नेम प्रेजेंटेशन सर्विस के तहत 4 – 5-जी सर्विस पर काम करने वाले यूजर्स के मोबाइल पर अनजान नंबर का नाम भी दिखाई देगा। यदि कोई व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को कॉल करता है और दूसरे व्यक्ति की कॉन्टैक्ट्स बुक में पहले व्यक्ति का जो नाम दर्ज है, वही दिखाई देगा। और यदि नंबर नाम के साथ सेव नहीं है तो फिर वह नाम दिखाई देगा, जिस नाम से सिम कार्ड जारी किया गया है।
कल यह भी बदलाव
तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को सिलेंडर की कीमत तय करती हैं। हर बार सर्दियों में सबसे पहले नीले सिलेंडर के दाम बदले जाते हैं और इस बार भी इसके दाम बदलने की पूरी संभावना है।
टोल प्लाजा के बीस किलोमीटर के दायरे में रहने वालों के वाहनों का सालाना टोल पास डेढ़ हजार रुपए में बनेगा तो दिल्ली में एक नंबर से दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड पुराने नॉन-बीएस-6 वाहन नहीं घुस पाएंगे।
