ग्वालियर से कांग्रेस कार्यकर्ता वोट बचाओ-देश बचाओ रैली में शामिल होने के लिये 100 से अधिक बसों और कारों से रवाना

ग्वालियर. कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता शनिवार को दिल्ली के लिये रवाना हो गयी। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवम्बर को इंडिया गठबंधन की वोट बचाओ-देश बचाओ रैली आयोजित होगी। इसमें शामिल होने के लिये कांग्रेस ने संगठन स्तर पर तैयारियां की है। दोपहर से ही कांग्रेसियों ने दिल्ली कूच का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके लिये ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-4 की बैठक में रणनीति तैयार की गयी है। कार्यकर्त्ताओं के आने-जाने के लिये 100 से अधिक बसें और कारें बुक की गयी है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि ग्वालियर से हजारों कार्यकर्त्ता दिल्ली पहुंचेंगे।
रैली में ग्वालियर से हजारों कार्यकर्त्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये कांग्रेस नेताओं ने संगठन स्तर पर रणनीति बनाई है। रास्ते में रोके जाने की आशंका के चलते कार्यकर्ताओं के अलग-अलग दिल्ली पहुंचने की योजना बनाई गयी है।
चुनाव प्रक्रिया पर उठाये सवाल
कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता, मतदाओं के अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े मुद्दे उठाये। कांग्रेस ने बीजेपी कथित वोट चोरी के आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से चुनाव प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि मतदाताओं के हकों की रक्षा और चुनाव व्यवस्था में निष्पक्षता बनाये रखना लोकतंत्र के लिये आवश्यक है।
रास्ते में रोके जाने की आशंका
रैली में ग्वालियर से हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस नेताओं ने संगठन स्तर पर रणनीति बनाई है। रास्ते में रोके जाने की आशंका के चलते कार्यकर्ताओं के अलग-अलग दिल्ली पहुंचने की योजना बनाई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *