ग्वालियर-आगरा नेशनल हाइवे पर एनएचएआई की अनूठी इंजीनियरिंग, आरओबी की ढलान के सामने बनाई क्रॉसिंग, 2 ब्लैक स्पॉट निरावली और पिपरसेवा

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों इंजीनियरों ने रखा ताक पर
ग्वालियर. आगरा-ग्वालियर हाइवे पर पिपरसेवा और निरावली के बीच इंजीनियरिंग की ऐसी चूक सामने आई है। जिसने सड़क का सीधे मौत के जाल मेंबदल दिया है। स्रपीम कोर्ट के ब्लैक स्पॉट खत्म करने के निर्देशों के बावजूद यहां ओवरब्रिज क ढलान पर ही क्रॉसिंग चौराहा बना दियागया है। यही कारण है कि यह जगह एक्सीडेंट का सेंटर बन चुका है।
पीडब्ल्यूडी को शनिचरा मार्ग की क्रॉसिंग की अनुमति सर्विस रोड की शर्त पर देनी चाहिये थी। यदि सर्विस रोड होती तो स्थानीय इंडस्ट्रियल यातायात को अलग रखा जा सकता था। वहीं एनएचएआई को हाईवे सुरक्षा के हिसाब से डिजाइन में बदलाव करना चाहिये था। लेकिन दोनों स्तर पर चूक हुई है। अगर यह गलतियां सुधार ली जाये तो काफी हद तक वारदातों पर रोक लगेगी।
5 किमी के इलाके में 2 डेथ पॉइंट
ळाइवे पर मात्र. 5 किमी के अन्दर 2 गंभीर तकनीकी खामियां है। निरावली का शेप चौराहा और पिपरसेवा का क्रॉसिंग चौराहा। पिपरसेवा में इंडस्ट्रियल इलाके में होने से भारी वाहनों का दबाव अधिक है। रिठौरकलां थाने के रिकॉर्ड बताते है। कि इन दोनों प्वॉइंठ पर सालभर में 24 से अधिक गंभीर हादसे हो चुके हैं। जिनमें लोगों की मौत तक हो चुकी है। पिपरसेवा चौराहा पर होटल संचालित कर रहे सौरभ शर्मा बताते हैं। कि यहां करीब प्रतिदिन वाहन आपस में टकराते हैं। पिछले दिनों ही एक कंटेनपर ढलान पर स्पीड़ को काबू नहीं कर पाया और कार में टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों पक्षों में काफी विवाद हुआ था।
ढलान पर चौराहा बनाना इसलिए गलत
स्पीड पर कंट्रोल असंभव: MITS की ट्रैफिक प्लानर डॉ. अंजलि बताती हैं कि जब कोई भारी वाहन (300 से 500 टन लोड वाले कंटेनर) ब्रिज से नीचे उतरता है, तो ढलान की वजह से उसकी गति सामान्य से कई गुना बढ़ जाती है।
ब्रेक फेल होने का खतरा: ढलान पर भारी लोड के साथ अचानक ब्रेक लगाना न संभव है और न ही सुरक्षित। अगर चालक अचानक ब्रेक मारता है तो पीछे से आ रहे वाहन भिड़ेंगे या कंटेनर पलट जाएगा।
विजिबिलिटी की कमी: ओवरब्रिज की ढलान खत्म होते ही अचानक सामने आने वाले वाहन चालक को संभलने का मौका तक नहीं देते।
सर्विसरोड जल्द बनाकर ब्लैक स्पॉट को खत्म करेंगे-NHAI
बायपास पर आरओबी की सर्विस रोड को लेकर कुछ शिकायतें मिली हैं। आरओबी की ढलान पर बना क्रॉसिंग चौराहा खतरनाक ब्लैक स्पॉट बन रहा है, जहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। जल्द ही वहां सर्विस रोड बनाकर इस समस्या को खत्म कराया जाएगा। –
भरत सिंह जोइया, प्रोजेक्ट डाइरेक्टर, एनएचएआई

