रांची से दिल्ली जा रही एयरएम्बूलेंस चतरा के जंगल में क्रैश, प्लेन में 7 लोग सवार थे
रांची. उस मरीज की मौत हो गयी है। जिसे उपचार के लिये एयरएम्बूलेंस के माध्यम से लाया जा रहा है। मरीज की पहचान 41 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है। जिन्हें बर्नइंजरी हुई थी। हादसे की खबर मिलते ही चतरा जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिसकी टीमें घटनास्थल पर की ओर रवाना हो गयी है। राज्य सरकार और डीजीसीए। इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच की तैयारी कर रहे हैं।
रांची एयरपोर्ट के निदेशक ने पुष्टि की है। एयर एम्बूलेंस चतरा जिले के सिमरिया थाना इलाके के अंतर्गत करमाटांड गांव के पास स्थित घने जंगलों में क्रैश हो गया है। विमान ने रांची एयपोर्ट से दिल्ली केलिये टेकऑफ किया था। लेकिन रास्ते में ही उसका संपर्क राडार से टूट गया था। एयर एंबूलेंस फ्लाइट दोपहर 1.37 बजे रवाई हुई थी। फ्लाइट का दिल्ली पहुंचने का निर्धारित समय शाम 4.30 बजे बताया जा रहा था।
चतरा के एसपी सुमित अग्रवाल ने बताया है कि ग्रामीणों से खबर मिली है। पुलिस टीम घटनास्थल के लिये रवाना हो गयी है। उन्होंने कहा है कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद ही स्थिति की स्पष्ट जानकारी दी जा सकेगी। घटनास्थल घने जंगल से घिरा इलाका बताया जा रहा है। जहां पहुंचना चुनौतीपूर्ण है। यह एक मेडीकल फ्लाइट थी जो कि एक गंभीर मरीज को लेकर दिल्ली जा रहीथी। विमान में कुल 7 यात्री सवार थे। इनमें 01 मरीज 01 डाूक्टर और 01 पैरामेडीकल, 02 अटेण्डेंट (मरीज के परिजन), 01 मुख्य पायलट (डीजीसीए) 01 पायलट शाल था।

