ठग ने वायुसेना के रिटायर्ड रेडियो लॉजिस्ट से 2.52 करोड़ रूपये ठगे, 27 दिन बाद पुलिस में की शिकायत
ग्वालियर. वायुसेना के सेवानिवृत्त रेडियोलॉजिस्ट से सीबीआई अधिकारी बनकर जालसाजों ने 2 करोड़ 52 हजार रूपये ठग द्वारा ठगे गये है। उन्होंने 90 वर्षीय बुजुर्ग को डराया है कि उनके डॉक्यूमेंट से देश में एक बड़ा मनी लॉड्रिंग फ्रॉड किया गया है। आप सोचते है कि इतना बड़ा फ्रॉड करने के बाद आप बचे रहेंगे। कुछ ही समय में हमार विशेष पुलिस आपको गिरफ्तार करने आ रही है। इतना सुनते ही बुजुर्ग सेवानिवृत्त रेडियोलॉजिस्ट और उनकी पत्नी भी डर गयी है। उन्होंने अपनी उम्र का हवाला देते हुए निर्दोष होने की बात भी कहीं थी। लेकिन इसके बाद भी उसे ऑनलाइन गिरफ्तार करनेकी बात कहीं गयी है। यह वीडियो कॉल पर बातचीत करता रहा है।
घटना 28 जनवरी से अभी तक के बीच की बताई गयी है। 27 दिन में मल्टीपल अकाउंट में ट्रांजेक्शन कर 2.52 करोड़ रूपये ठगे गये हैं। पीडि़त ने ठगी का अहसास होने पर सोमवार को क्राइम ब्रांच पहुंचकर शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चौंकाने वाली बात यह हैकि बड़ी रकम निकालने पर बैंक से पूछा गया। लेकिन बुजुर्ग इतने डरे हुएथे। उन्होंने कह दिया कि जरूरत है। हालांकि, 27 दिन में रूपये देकर परेशान हो गये ।तब वह पुनः बैंक गये और आपबीती सुनाई। तब उन्हें फ्रॉड के बारे में बताया गया।
विंडसर हिल्स टाउनशिप निवासी नारायण महादेव (90) एयरफोर्स के मेडिकल डिपार्टमेंट में बतौर रेडियोलॉजिस्ट पद से रिटायर्ड हैं। क्राइम ब्रांच पहुंचकर नारायण महादेव ने पुलिस अफसरों को बताया कि 28 जनवरी 2026 को उनके पास एक वॉटसऐप कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को CBI (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन) ऑफिसर बताया था। सीबीआई ऑफिसर ने रिटायर्ड रेडियालॉजिस्ट से कहा कि आपके आधार कार्ड, पेन कार्ड से जनरेट सिम से फ्रॉड किया है। आपको गिरफ्तार किया जा रहा है। रिटायर्ड रेडियालॉजिस्ट व उनकी पत्नी डर गए। उन्होंने कहा कि वह सीनियर सिटीजन हैं और इसलिए हमें गिरफ्तार नहीं किया जाए। जिस पर सीबीआई अधिकारी ने कहा कि इसलिए आपको ऑनलाइन अरेस्ट किया जा रहा है।
27 दिन में 2.52 लाख रुपए अलग-अलग माध्यम से ठगे
एयरफोर्स से रिटायर्ड रेडियाेलॉजिस्ट को भरोसा दिलाकर कि सीबीआई उनके साथ है और उनको कुछ नहीं होने देगी। इसके बाद 28 जनवरी से लेकर अब तक मतलब 27 दिन के अंदर अलग-अलग तारीख में 2 करोड़ 52 लाख 16 हजार रुपए रिटायर्ड रेडियाेलॉजिस्ट से अपने विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए।

