News

Newsमप्र छत्तीसगढ़

राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति देने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

राजस्व निरीक्षक संघ ने कहा- पदोन्नति से शासन को होगा लाभ, अनुभवी अधिकारियों का मिलेगा फायदा
ग्वालियर। राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति देने की मांग को लेकर सोमवार को राजस्व निरीक्षक संघ ने मुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री के नाम आयुक्त भू-संसाधन को ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष होतम सिंह यादव ने अपने साथियों की मौजूदगी में दोपहर 2 बजे ज्ञापन सौंपकर राजस्व निरीक्षक संवर्ग की विभिन्न मांगों पर शासन का ध्यान आकर्षित किया।
संघ ने ज्ञापन में कहा कि राजस्व निरीक्षकों को नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर विभागीय पदोन्नति देने से शासन को कई स्तर पर लाभ होगा। इससे नायब तहसीलदार के संपूर्ण पद सीधी भर्ती से भरे जा सकेंगे। वहीं सेवानिवृत्ति के नजदीक पहुंच चुके राजस्व निरीक्षकों को पदोन्नति मिलने से भविष्य में सीधी भर्ती के लिए अधिक पद उपलब्ध हो सकेंगे।
शासन पर वित्तीय भार भी न्यूनतम होने का दावा
राजस्व निरीक्षक संघ का कहना है कि वर्तमान में कई राजस्व निरीक्षक नायब तहसीलदार के समकक्ष वेतन लाभ प्राप्त कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें पदोन्नति देने पर शासन पर अतिरिक्त वित्तीय भार न्यूनतम रहेगा। साथ ही वर्षों से राजस्व विभाग में व्यवहारिक अनुभव रखने वाले कर्मचारियों को अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी मिलने से शासन को अनुभवी अधिकारियों का लाभ मिलेगा।
संघ ने कहा कि विभागीय पदोन्नति से राजस्व निरीक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
वरिष्ठता सूची की विसंगतियां दूर करने की मांग
पदोन्नति के लिए वर्तमान पदक्रम सूची में मौजूद विसंगतियों को दूर करने की मांग भी ज्ञापन में की गई है। संघ ने कहा कि पदक्रम सूची से दिवंगत, पदच्युत, सेवानिवृत्त और पदोन्नत हो चुके राजस्व निरीक्षकों के नाम विलोपित कर शासन द्वारा नई वरिष्ठता सूची का निर्धारण किया जाए, ताकि पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिल सके।
स्टेशनरी और सर्किल भत्ता बढ़ाने की मांग
राजस्व निरीक्षक संघ ने अपनी पूर्व से लंबित मांगों को भी ज्ञापन में शामिल किया। संघ ने स्टेशनरी भत्ता 2500 रुपये तथा अतिरिक्त सर्किल भत्ता 10 हजार रुपये करने की मांग की। संघ का कहना है कि वर्तमान महंगाई और कार्य की प्रकृति को देखते हुए इन सुविधाओं में वृद्धि आवश्यक है।
पदोन्नति संभव नहीं तो सीधी भर्ती का कोटा 75 % करने का आग्रह
संघ ने वैकल्पिक मांग रखते हुए कहा कि यदि राजस्व निरीक्षक संवर्ग से नायब तहसीलदार पद पर पदोन्नति संभव नहीं है तो भू-संसाधन एवं प्रबंधन के स्वीकृत पदों की तरह नायब तहसीलदार के स्वीकृत सीधी भर्ती वाले पदों का कोटा 75 प्रतिशत किया जाए। ज्ञापन के माध्यम से संघ ने शासन से राजस्व निरीक्षकों की पदोन्नति सहित लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

कल्ली गुर्जर को 8 थानों की पुलिस तलाश रही, 15 दिन से चलाया जा रहा तलाशी अभियान

सर्चिंग करती पुलिस - Dainik Bhaskar

मुरैना. चम्बल बीहड़ों में 60 हजार रूपये के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर और गैंग की मुरैना के निठार, पहाड़गढ़ और जौरा इलाके के जंगलों में मौजूदगी की खबर के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। मुरैना-ग्वालियर जिले के 8 थानों की पुलिस टीम पिछले लगभग 15 दिनों से जंगलों और पहाड़ी रास्तों में तलाश कर रही है। पुलिस के विशेष दस्ते भी अभियान में लगाये गये हैं।
पुलिस को करीब 4 दिन पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि कल्ली गुर्जर निरार थाना इलाके के तोर गांव के आसपास मौजूद है। खबर मिलते ही मुरैना-ग्वालियर पुलिसकी टीमों ने गांव और आसपास के जंगलों की घेराबंदी कर तलाशी शुरू की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कल्ली अपने 4 साथियों के साथ जंगल के रास्ते से निकल गया है। इसके बाद पुलिस ने निरार से सबलगढ़ और जौरा से पहाड़गढ तक फैले जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। ग्वालियर के घाटीगांव, मोहना, पनिहार, तिघरा, आरोन और गिठई समेत मुरैना जिले के कई थानों की टीमें लगतार जंगलों में तलाश रही है।
8 थानों की पुलिस तलाश रही है
कल्ली गुर्जर को मुरैना-ग्वालियर की 8 थानों की पुलिस तलाश रही है। जंगलों में संभावित ठिकानों, पहाड़ी रास्तों और ग्रामीणों इलाकों में पुलिस लगातार सक्रिय है। गैंग के हर संभावित ठिकाने की सूचना को गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि कल्ली और उसके साथियों को जंगलों में छिपने के साथ ही परिचितों और रिश्तेदारों के घरों में भी शरण ले सकते हैं। इसी आधार पुलिस ग्रामीण इलाकों में भी चौकसी बढ़ा रही है।
ग्रामीणों को धमकी, पुलिस को सूचना देने से डर
गांवों में डकैत गिरोह की मौजूदगी की चर्चा के बाद ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गिरोह की ओर से पुलिस को सूचना देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। इसी डर के कारण सर्चिंग के दौरान कई ग्रामीण पुलिस को गिरोह की गतिविधियों के बारे में जानकारी देने से बच रहे हैं।
पुलिस के लिए यह स्थिति चुनौती बन गई है। जंगलों और बीहड़ क्षेत्र में स्थानीय लोगों से सूचना नहीं मिलने के कारण गिरोह तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। पुलिस की चिंता इसलिए भी बढ़ी हुई है क्योंकि जुलाई के अंतिम सप्ताह में ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे पर मोहना-घाटीगांव के बीच दिल्ली से भोपाल जा रहे एक कंटेनर ट्रक को रोककर रंगदारी मांगने की वारदात सामने आई थी। आरोप है कि ड्राइवर ने रंगदारी देने से इनकार किया तो बदमाशों ने फायरिंग की और ट्रक के 12 टायरों को गोलियों से छलनी कर दिया। पुलिस इस वारदात को भी गिरोह की गतिविधियों से जोड़कर जांच कर रही है

Newsमप्र छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस के पहले पुलिस चैकिंग में दबोचे 190 बदमाश, 252 बदमाशों के घर पहुंची पुलिस, होटल-लॉज किये चैक

ग्वालियर. स्वतंत्रता दिवस को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने रविवार-सोमवार की मध्यरात्रि में पूरे जिले में चंकिंग अभियान चलाया गया। एसएसपी धर्मवीर सिंह की अगुआई में शहर-देहात की पुलिस टीमों ने रातभर कार्यवाही की। पुलिस की कार्यवाही में 190 बदमाश गिरफ्तार किये गये, जबकि 252 गुण्डों और हिस्ट्रीशीटरों के घर पहुंचकर उनकी वर्तमान स्थिति और गतिविधियों की जांच की गयी।
रातभर चले इस अभियान में पुलिस न लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपियों को दबोचा है। पुलिस टीमों ने 92 स्थाई वारंटियों और 98गिरफ्तारी वारंटियों को दबोचा गया है। इसके अलावा 128 पहले से दर्ज गुण्डों और 124 हिस्ट्रीशीटरों कुल (252) के ठिकानों पर अचानक पहुंचकर उनकी लोकेशन और गतिविधियों की जांच की।
एसएसपी-एएसपी ने संभाली कमान, होटल-लॉज जांचे
कॉम्बिंग गश्त का नेतृत्व एसएसपी धर्मवीर सिंह ने किया। उनके साथ एएसपी सुजावल जग्गा, सुमन गुर्जर, डॉ. शिवेश सिंह बघेल और जयराज कुबेर ने अपने-अपने इलाकों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। टीमों ने शहर के बेहद संवेदनशील इलाकों, बैंकों, एटीएम, धर्मशालाओं, हाईवे के ढाबों और होटल-गेस्ट हाउस के एंट्री रजिस्टर चेक किए। साथ ही जेल से हाल ही में छूटे और जिला बदर आरोपियों के घरों पर पहुंचकर उनकी मौजूदगी की भी जांच की गई।
सड़कों पर बिना वजह घूम रहे युवकों को पुलिस ने रोककर पूछताछ की और उनके परिजनों को फोन कर रात में बाहर होने की जानकारी दी। पूछताछ में पकड़े गए ज्यादातर युवक शहर से बाहर के रहने वाले निकले।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

नरोत्तम मिश्रा पर स्थिति स्पष्ट नहीं, आशुतोष तिवारी को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल. उप चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश भाजपा अब नया प्लान लेकर दतिया में उतरने की तैयारी कर रही है। प्लान में बहुत कुछ तय कर लिया है जिसकी घोषणा होनी बाकी है। नए प्लान के साथ ही दो प्रमुख नेताओं की नई भूमिकाएं भी सामने आ सकती है। दतिया उपचुनाव में प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी को जहां बडी जिम्मेदारी दी जा सकती है वहीं नरोत्तम मिश्रा की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। दतिया में उनके योगदान और प्रभुत्व को पार्टी नकार नहीं पा रही है।
भाजपा नया प्लान जारी नहीं करेगी
बीजेपी के नए प्लान का सबसे बडा हिस्सा दतिया जिले की नई कार्यकारिणाी है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि कार्यकारिणाी को एक ही बार में जारी किया जाए या फिर इसकी टुकडों में घोषणा की जाए। चूंकि दतिया में हार की जिम्मेदारी तय होनी बाकी है तब तक भाजपा नया प्लान जारी नहीं करेगी।
कांग्रेस 2028 में तीसरी जीत के लिए अभी से कर रही तैयारी
उधर उप चुनाव जीत चुकी कांग्रेस 2028 के चुनाव में भी जीत को बरकरार रखने की तैयारी में है। कांग्रेस यह सीट किसी हाल में खोना नहीं चाहेगी। चूंकि घनश्याम सिंह मजबूत प्रत्याशी थे, जो विधायक बन चुके हैं। वे दतिया में अपनी स्वीकारोक्ति बढ़ाएंगे। वहीं भाजपा को इन दो साल में जमीनी स्तर पर जन विश्वास जीतना होगा।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में हवाई जहाज से आनी थी ओजी गांजे की खेप, दिल्ली से जुड़ा नेटवर्क

ग्वालियर. शहर के पडाव इलाके में पुलिस ने गांजा तस्कर पकडा है, उसके पास से सामान्य किस्म का 2 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ है लेकिन उसके मोबाइल की चैट ने पुलिस अफसरों को हिलाकर रख दिया। उसकी वाट्सएप के जरिये दिल्ली के बडे सप्लायर से बात होती है। चैटिंग से राजफाश हुआ है- यह तस्कर ओजी ओशियन ग्रोथ गांजा और एमडी ड्रग तक मंगवा चुका है। इसके अलावा कुछ अन्य सिंथेटिक ड्रग को लेकर भी बातचीत है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
तलाशी के दौरान 2 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ
पडाव थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव और उनकी टीम को पिछले कुछ दिनों से सुराग मिल रहा था कि ललितपुर कालोनी का निवासी सूरज पुत्र ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव गांजा तस्कर है। वह स्टेशन से गांजा लेकर आता है। पडाव इलाके में कार के अंदर ही गांजे की डील करता है। बीते रोज पुलिस को सूचना मिली तो घेराबंदी शुरू की। एलआईसी तिराहे के पास खंडहर में सूरज खडा दिखा। उसने पुलिस को देखकर दौड लगा दी। इसके बाद जब उसकी तलाशी ली तो गांजा मिला। उसके पास से 2 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जब उसका मोबाइल जब्त कर चैटिंग देखी तो पुलिस के होश उड गए।
अगली बडी खेप हवाई जहाज से आने वाली थी
चैट से पता चला है कि गिराहे की अगली बडी खेप हवाई जहाज के जरिए आने वाली थी। इस गांजे की इंटरनेशनल और मेट्रो शहरों में कीमत करीब 7 लाख रुपए प्रति किलो तक होती है। पुलिस अब इस चैट के आधार पर सप्लायरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। व्हाट्स एप चैटिंग खंगाली तो इसमें प्रिंस नाम के व्यक्ति का नंबर मिला। यह नंबर इसी नाम से सेव है। इसमें ओजी गांजा, एमडी ड्रग व अन्य ड्रग के संबंध में चैटिंग है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

प्रदर्शनकारी छात्रों ने लांघे 3 बैरिकेड, 3 शेष, विधानसभा की तरफ बढ़े छात्र, एम्बूलेंस में सवार हैं देवेन्द्र महतो

देवेंद्र महतो भी मार्च में शामिल हुए. (Photo- ITGD)

नई दिल्ली. रांची में रविवार को राज्य मंत्रियों की विशेष कमेटी और प्रदर्शन कर रहे छात्र प्रतिनिधियों के बीच 3 दौर में लगभग 5 घंटे तक चली मैराथन वार्ता पूरी तरह से बेनतीजा रहीं। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने सोमवार 10 अगस्त को पहले से घोषित विधानसभा का घेराव करने आगे बढ़ने का फैसला लिया है।

छात्रों को वाटर कैनन के जरिए रोकने की कोशिश की गई. (Photo- ITGD)
विधानसभा मार्च के लिये आन्दोलनकारी छात्र संगठनों ने प्रदर्शनकारियों से किसी भी बहकावे में नहीं आने की अपील की है। छात्रों को सुबह 10 से पहले पुरानी विधानसभा के पास एकत्र होने के लिये कहा गया था। जहां से उनका एकत्र होकर नयी विधानसभा की तरफ शांतिपूर्ण पैदलमार्च शुरू हो गया है। विधानसभा घेराव को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़ी व्यवस्था कीहै। नया विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में (झारखंड उच्च न्यायालय को छोड़़कर) बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गयी है।
छात्रों की 98% मांगें मानी गईं-सरकार 
बता दें कि रविवार को छात्रों के साथ हुई वार्ता में सरकार की ओर से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव और चमरा लिंडा शामिल थे। सरकार का दावा है कि छात्रों की लगभग 98 प्रतिशत मांगें मान ली गई है।  इसमें 14वीं JPSC पीटी परीक्षा और ACF परीक्षा को रद्द करना, TDPL एजेंसी की परीक्षाओं की जांच कराना और परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए विशेषज्ञों की समिति बनाना शामिल है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

जहां पर मांगा गुण्डा टैक्स वहीं नीरज राणा को लेकर पहुंची पुलिस कराया रीक्रियेशन

ग्वालियर. बिजौली थाना पुलिस ने रविवार का गुण्डा टैक्स मांगने और नही देने पर नाबालिग से मारपीट व उसकी कार में तोड़फोड़ करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी नीरज उर्फ राज राणा 22, पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उसे गांव के आसपास घेराबंदी कर पकड़ा है। मामले में उसके 2 साथी जुल्मी जाट और धीरज राणा पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके है।
बिजौली थाना टीआई सौरभ श्रीवास्तव के अनुसार रविवार का पुलिस का सूचना मिली थी कि वारंटी और फरार चल रहा नीरज राणा अपने गांव के आसपास मौजूद है। खबर पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुलाबपुरी, बड़ागांव मुरार का निवासी है।
नाबालिग से मांगा टैरर टैक्स
लगभग एक माह पहले आरोपियों ने एक प्रॉपर्टी व्यापारी के नाबालिग बेटे को घेर कर गुण्डा टैक्स मांगा था। पैसे नही ंदेने पर नीरज राणा और उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने उसकी कार में भी तोड़फोड़ की थी। शिकायत पर बिजौली पुलिस ने तीनों क खिलाफ मामला दर्ज किया था।
घटनास्थल पर सीन रीक्रियेशन कराया
सोमवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची, जहां सीन रीक्रियेशन कराया गया। पुलिस के अनुसार जिस जगह आरोपी ने वारदात को अंजाम देकर दहशत फैलाई थी, वहीं से पैदल ले जाकर घटनाक्रम समझा गया। इस बीच आरोपी लंगड़ाकर चलता हुआ दिखाई दिया था।
आरोपी पर 15 से ज्यादा मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार, नीरज राणा और उसके गिरोह के खिलाफ मुरार, बिजौली, चीनौर समेत अलग-अलग थानों में 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या के प्रयास, फायरिंग और मारपीट जैसी वारदातें शामिल हैं। पिछले साल नीरज राणा ने पत्रकार शिवम आर्य को बंधक बनाकर रातभर पीटा था। इसके बाद बिजौली क्षेत्र की एक पहाड़ी पर ले जाकर उनके सिर में गोली मार दी थी। इलाज के बाद पत्रकार की जान बच गई। कुछ महीने पहले गिरोह ने मुरार के आजाद नगर में एक लड़की को परेशान करने के बाद उसके घर के बाहर फायरिंग की थी। मुरार में गोलीबारी के अगले दिन पुलिस से बचते हुए आरोपियों ने चीनौर क्षेत्र में भी फायरिंग कर दहशत फैलाई थी।इस मामले में जुल्मी जाट और धीरज राणा को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब नीरज राणा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस तक ट्रेन की पार्सल 12-15 अगस्त तक बुकिंग बन्द

ग्वालियर. स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट के बाद रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है कि दिल्ली इलाके के रेलवे स्टेशनों पर पार्सल सेवाओं को 4 दिनों के लिये अस्थाई रूप से बन्द कर दिया गया है। यह प्रतिबंध 12-15 अगस्त तक प्रभावशील रहेगा। इस प्रतिबंध की वजह से ग्वालियर समेत देश के विभिन्न रेल मण्डलों से दिल्ली जाने वाली या दिल्ली इलाके से गुजरने वाली ट्रेनों में पार्सल लोड या अनलोड नहीं किया जा सकेगा। इसका अर्थ है कि इस अवधि में दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेनों में पार्सल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
यह निर्णय सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है। स्वतंत्रता दिवस के दौरान दिल्ली में वीवीआईपी आवाजाही और विभिन्न कार्यक्रमों के कारण सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्मों और ट्रेनों में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में दिल्ली क्षेत्र के स्टेशनों पर पार्सल की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई है। इस प्रतिबंध का असर ग्वालियर जैसे शहरों से दिल्ली जाने वाले व्यापारियों और यात्रियों पर भी पड़ेगा। ग्वालियर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन दिल्ली और देश के अन्य शहरों के लिए बड़ी संख्या में ट्रेनें संचालित होती हैं, जिनके माध्यम से व्यापारी और आम लोग पार्सल भेजते हैं। 12 से 15 अगस्त तक पार्सल सेवाएं प्रभावित रहने के कारण कारोबारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। रेलवे ने यात्रियों और व्यापारियों से अपील की है कि वे प्रतिबंध की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपनी पार्सल बुकिंग की योजना बनाएं। 16 अगस्त से पार्सल सेवाएं सामान्य रूप से बहाल होने की संभावना है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में अवैध उत्खनन रोकने के लिये 16 चेक पोस्ट बनेंगे, ड्रोन से होगी चौकसी, रेत माफिया से निपटने के लिये 34 फॉरेस्ट गार्ड होंगे तैनात

ग्वालियर. चंबल संभाग के मुरैना में राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिये विन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना जिले में 16 स्मार्ट चेकपोस्ट बनाये जायेंगे। बीहड़ में होने वाली हलचल पर थर्मल स्कैनिंग ड्रोन से चौकसी की जायेगी। हाईटेक कंट्रोल सेंटर से ड्रोन और कैमरों की रियल टाइम मॉनिटरिंेग होगी। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिये 100 एसएएफ जवानों के साथ 200 फॉरेस्ट गार्ड तैनात किये जा रहे है। वन विभाग ने 12 संवेदनशील जिलों में तैनात अपने 31 अनुभवी और तेज तर्रार वनरक्षकों का तबादला तत्काल प्रभाव से मुरैना कर दिया है।             ये सभी गार्ड पहले भी अलग-अलग वन माफियाओं का सामना कर चुके हैं। इनमें से ज्यादातर ग्वालियर-चंबल के मूल निवासी हैं, जो स्थानीय बीहड़ के भूगोल और माफिया के नेटवर्क से अच्छी तरह वाकिफ हैं। पहली बार कानूनी कवच के साथ उतरेंगे गार्ड्स : यह तैनाती उस ऐतिहासिक फैसले के तुरंत बाद हुई है, जिसमें वनकर्मियों को ड्यूटी के दौरान बंदूक चलाने का अधिकार दिया गया है। साथ ही कार्रवाई के दौरान बिना मजिस्ट्रियल जांच के सीधी एफआईआर और गिरफ्तारी से छूट (कानूनी सुरक्षा) भी प्रदान की गई है।
कहां से कितने गार्ड मुरैना आए?
ग्वालियर : 9, बालाघाट: 6, श्योपुर : 5
भिंड, दतिया, सागर, उमरिया, छिंदवाड़ा : 2-2
भोपाल, खंडवा, खरगोन, अशोकनगर, : 1-1

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा, MP भाजपा सांसद का विवादित बयान

रीवा. रीवा में कोलकाता-रीवा-भोपाल हवाई सेवा के शुभारंभ समारोह के दौरान भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा अपने बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए मंच से ऐसा कुछ बोल दिया जिसका विरोध शुरू हो गया। भाजपा सांसद की आपत्तिजनक भाषा का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
भाजपा सांसद के बिगड़े बोल
भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का विरोध करने वालों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण की बात कही, तो इसका विरोध किया गया और केवल शुद्ध पेट्रोल की मांग की गई। इसी बात पर आपा खोते हुए उन्होंने कहा, शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा। सांसद मिश्रा ने यह बयान उस समय दिया, जब मंच पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, सतना सांसद गणेश सिंह, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी सहित कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
‘ब्राजील में 100 प्रतिशत इथेनॉल से चल रहीं गाड़ियां’
इस दौरान सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि भारत अपनी जरूरत का करीब 80 प्रतिशत तेल विदेश से आयात करता है। पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने से देश को पेट्रोलियम आयात पर निर्भरता कम करने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिल रही है। उन्होंने ब्राजील का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां शत प्रतिशत इथेनॉल आधारित ईंधन का उपयोग शुरू हो चुका है। भारत में भी पर्याप्त एथेनॉल बनाने की क्षमता है। ऑटोमोबाइल कंपनियां भी ऐसे वाहन बनाने को तैयार हैं।

hacklink satın al holiganbet jojobet jojobet matbet egebet giriş egebet matbet matbet giriş imajbet imajbet giriş perabet perabet giriş coinbar coinbar giriş klasbahis klasbahis giriş coinbar coinbar giriş restbet giriş restbet egebet güncel giriş egebet coinbar giriş coinbar interbahis interbahis giriş mariobet mariobet giriş klasbahis güncel giriş klasbahis artemisbet artemisbet giriş klasbahis giriş klasbahis restbet restbet giriş egebet egebet giriş Hiltonbet Hiltonbet giriş superbetin superbetin giriş perabet perabet giriş pashagaming tarafbet editörbet perabet perabet giriş grandbetting hitbet xslot betkom giriş betkanyon giriş perabet perabet giriş Hiltonbet Hiltonbet giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş güncel jojobet jojobet giriş holiganbet holiganbet giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş alobet alobet giriş marsbahis marsbahis giriş milanobet jojobet perabet perabet giriş meritking meritking giriş meritking meritking giriş matbet matbet giriş superbetin superbetin giriş kingroyal kingroyal giriş kralbet kralbet giriş jasminbet jasminbet giriş ikimisli ikimisli giriş meritbet meritbet giriş sekabet sekabet giriş casibom casibom giriş kingroyal kingroyal giriş jojobet jojobet jojobet holiganbet holiganbet holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet cratosroyalbet amkbet wbahis esbet