मध्य प्रदेश

LatestNewsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर CA से 21.05 करोड की साइबर ठगी करने वाले कानपुर से 3 आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर. शहर के रोशनी घर रोड पर रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय से 21.05 करोड रुपये की साइबर ठगी के मामले में राज्य साइबर पुलिस की टीम ने तीन आरोपित पकडे है। तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले है। इन तीनों ने मिलकर व्रिकनोवा बिल्डकॉन प्रायवेट लिमिटेड के नाम से फर्जी कंपनी बनाई थी। इस कंपनी के नाम से ही करंट खाता बैंक में खोला। इस खाते में ही यह साइबर ठगी का पैसा मंगवाते थे इसके बाद पैसा आगे दूसरे खातों में भेज देते थे। चार्टर्ड अकाउंटेंट से ठगी गई रकम में से 21.05 लाख रुपये इसी कंपनी के करंट खाते में पहुंचे थे। इसी के चलते तीनों को पकडा गया।
कानपुर से 3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस तीनों को पकडकर ग्वालियर ले आई है, इनसे पूछताछ की जा रही है। इस खाते की पडताल की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। इस खाते में देश के सात राज्यों के अलग-अलग शहरों से 1.37 करोड रुपये आए हैं। यह पूरा पैसा साइबर ठगी का है। पुलिस ने आलोक पुत्र सुरेंद्र गुप्ता निवासी बारासिरोही कल्याणपुर, जनपद कानपुर, सौरभ पुत्र स्व. सुनील सोनकर निवासी मकान नंबर ए-13 धामीखेडा, मस्वानपुर, कल्याणपुर, कानपुर और रंजीत पुत्र रामबाबू निवासी तारखेडा जनपद उन्नाव, उप्र को पकडा है।
क्या है पूरा मामला
चार्टर्ड अकाउंटेंट अशोक विजयवर्गीय के मोबाइल पर अंजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाली महिला ने अपना नाम दिव्या बताया था। उसने दोस्ती की, इसके बाद ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा दिया। क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर सात माह तक अलग-अलग खातों में 21.05 करोड रुपये ट्रांसफर कर लिए। ऑनलाइन पैसा बढता हुआ दिख रहा था लेकिन असल में यह पैसा ठगों के पास जा चुका था। जब पैास निकालने का प्रयास किया तब ठगी होने का पता लगा। इसके बाद थाने पहुंचकर शिकायत की। राज्य साइबर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद निरीक्षक मुकेश नारोलिया, एसआई हिमानी पाठक, आरक्षक पुष्पेंद्र यादव, रामचित्र की टीम पडताल में लगी थी।
6 आरोपी को अब तक गिरफ्तार किया गया
ठस मामले में कानपुर से तीन आरोपी पकड गए। इससे पहले तीन आरोपी और पकडे गए थे। इसमें शाजापुर का जिपं सदस्य जगदीश कुमार मालवीय भी शामिल था। जिस समिति का वह अध्यक्ष था उसी के खाते में ठगी की रकम मंगवाता था। वह ठगी की रकम से विदेश तक घूम चुका था।

LatestNewsमध्य प्रदेशराज्य

दतिया उपचुनाव के बाद आशुतोष तिवारी से मिलने पहुंचे नरोत्तम मिश्रा

दतिया. दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद मची सियासी सरगर्मियों के बीच पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी से मुलाकात की, इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया में चल रही नाराजगी की खबरों को भ्रामक और निराधार बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने समर्थकों को कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि ऐसा कोई काम या टिप्पणी न करें जिससे पार्टी संगठन या फिर आशुतोष तिवारी को नुकसान पहुंचे।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा आशुतोष मेरे अनुज
नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी से हुई मुलाकात की एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इस तस्वीर के साथ नरोत्तम मिश्रा ने लंबा कैप्शन लिखा- दतिया उपचुनाव के बाद सोशल मीडिया पर मेरे और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को लेकर जो भ्रामक और असत्य बातें फैलाई जा रही है वे पूरी तरह निराधार है। आशुतोष तिवारी मेरे अनुज है। उनके प्रति मेरे मन में हमेशा स्नेह और आत्मीयता रही है और आगे भी रहेगी। हमारे बीच न कभी कोई कटुता थी न आज है। आज भी हमारी मुलाकात हमेशा की तरह उसी गर्मजोशी और अपनत्व के साथ हुई।
नरोत्तम मिश्रा ने समर्थकों व कार्यकर्ताओं से अपील की
नरोत्तम मिश्रा ने आगे लिखा है कि मैं अपने सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे ऐसा कोई कार्य, टिप्पणी या व्यवहार न करें जिससे पार्टी, संगठन या आशुतोष को किसी प्रकार न नुकसान पहुंचे। हमारी ताकत हमारी एकजुटता, अनुशासन और संस्कार है। आशुतोष तिवारी और मेरे बीच 25 वर्षों का पारिवारिक रिश्ता है। वह सदैव मेरे अनुज है और उनके लिए मैं अभिभावक है।

LatestNewsमध्य प्रदेशराज्य

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पूरी तरह बंद होंगे

नई दिल्ली. 28 जुलाई को आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पूरी तरह बंद होने की जानकारी दी है। आरबीआई के अनुसार दिल्ली हाईकोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को पूरी तरह बंद करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने एसबीआई के पूर्व चीफ जनरल मैनेजर गिरिकुमार एम नायर को पेटीएम पेमेंट्स बैंक का ऑफिशियल लिक्विडेटर नियुक्त किया है।
नायर 8 जुलाई 2026 से ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड की सभी पावर का इस्तेमाल कर रहे है। आरबीआई ने बयान में बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 8 जुलाई 2026 के आदेश और 22 जुलाई 2026 के आदेश के साथ ये निर्देश जारी किया है। आरबीआई ने अप्रैल 2026 में लगातार नियमों का पालन न करने की वजह से पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया था। उस समय आरबीआई ने कहा था कि बैंक का कामकाज डिपॉजिटर्स के हितों के खिलाफ चलाया जा रहा है। लाइसेंस रद्द करने के साथ ही आरबीआई ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि वह बैंक को बंद कराने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रूख करेगा। हालांकि पेटीएम ऐप, यूपीआई और अन्य डिजिटल भुगतान सर्विस सामान्य रूप् से चलती रहेंगी क्योंकि वे पेटीएम पेमेंट्स बैंक से अलग ऑपरेट होती है।
पेटीएम पेमेंट्स बैंक भारत का ही एक बैंक है जिस 2017 में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य डिजिटल बैंकिंग, बचत खाते, यूपीआई, वॉलेट और अन्य भुगतान सर्विस उपलब्ध कराना था। यह बैंक लोन नहीं दे सकता क्योंकि पेमेंट्स बैंकों को इसकी अनुमति नहीं होती।

LatestNewsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP के मुख्य सचिव अनुराग जैन को बड़ा प्रमोशन, नीति आयोग के CEO बने, नए मुख्य सचिव की तलाश तेज

भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन नीति आयोग के सीईओ बनाए गए हैं। केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव रहते हुए अनुराग जैन का कार्यकाल अगस्त माह में पूरा होने वाला था। अप्रैल माह में उनके दिल्ली जाने की अटकलें चल रही थीं। मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के नीति आयोग बनाए जाने की अटकलें अप्रैल माह से चल रही थी। केंद्र सरकार ने उन्हें नीति आयोग का मुख्य कार्यकारी बनाने के आदेश भी जारी कर दिए हैं।
सीएम की पसंद के चलते उन्हें सीएस का पद दिया गया
आदेश के मुताबिक वे पदभार ग्रहण करने की तिथि से अपना कार्यभाल संभाल लेंगे। उनका कार्यकाल उनकी स्वीकृत सेवा-विस्तार अवधि तक और उसके बाद अधिकतम दो साल अथवा अगले आदेश तक रहेगा, जो भी पहले हो। अनुराग जैन मूल रूप से 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें सेवानिवृत्ति से ठीक पहले एक साल का एक्टेंशन दे दिया था। जो 31 अगस्त 2026 को खत्म हो रहा है। अनुराग जैन मध्यप्रदेश के 35वें चीफ सेक्रेटरी हैं। इससे पहले मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सबसे अहम मंत्रालय रोड, ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे का जिम्मा संभाल चुके हैं। अच्छे वित्त प्रबंधन के रूप में भी जैन को माना जाता है। सीएम मोहन यादव की पसंद के चलते उन्हें सीएस का पद दिया गया था।
नया मुख्य सचिव कौन
सूत्रों के मुताबिक 1989 बैच के आईएएस आफिसर अनुराग जैन के दिल्ली जाने पर मध्यप्रदेश में राजेश राजौरा, मनोज गोविल और पंकज अग्रवाल के नामों में से किसी नाम पर मोहर लग सकती है।

LatestNewsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राज्य

बलूचिस्तान के फिदायीन हमले में 30 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए

नई दिल्ली. बलूचिस्तान के गवादर में पाकिस्तान कोस्ट गार्ड कैंप पर हुए फिदायी हमले में 30 सुरक्षाकर्मी मारे गए। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है। द बलूचिस्तान पोस्ट की एक रिपोर्ट में अनुसार अलगाववादी ग्रुपी ने दावा किया है कि हमले में 30 से ज्यादा पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए और कई दूसरे घायल हुए है।
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह हमला शुक्रवार को हुआ जिसे बीएलए के एलीट मजीद ब्रिगेड ने अंजाम दिया। संगठन का दावा है कि अताउल्लाह बलूच उर्फ अजमल नाम के सुसाइड बॉम्बर ने स्थानीय समयानुासर शाम करीब 6.32 बजे कडे सुरक्षा वाले कोस्ट गार्ड कैंप में विस्फोटकों से ट्रक लेकर घुस गया जिसके बाद धमाका हुआ।
बीएलए के आधिकारिक प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा कि जबरदस्त हमले की वजह से कोस्ट गार्ड्स का मजबूत कॉलोनियल कैंप पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गया। बीएलए के मीडिया विंग हक्कल ने भी एक 43 सेकंड का वीडियो जारी किया। इसमें उसने दावा किया कि धमाके से ठीक पहले विस्फोटकों से भरा ट्रक कैंप में घुसता हुआ दिखा। गु्रप ने का कि बाद की फुटेज से पता चा कि मिलिट्री कैंप का एक बडा हिस्सा तबाह हो गया था।

Newsअंतरराष्ट्रीयमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़

वेनेजुएला में 7.2-7.5 तीव्रता के भूकंप ने तबाही मचाई, हजारों लोगों की मौतों की संभावना

वेनेजुएला में 7.2 और 7.3 तीव्रता के भूकंप के बाद कई इमारतें जमींदोज हो गई है। - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. वेनेजुएला के उत्तरी तट के नजदीक बुंधवार को जबरदस्त भूकंप आया है। जिससे राजधानी काराकस में कई बिल्डिंगें ढह गयी है। काराकास में कुछ ही सेकंड के अंतराल पर 2 बार धरती हिली। पहला भूकंप 7.2 तीव्रता का था तो वही दूसरा 7.5 तीव्रता का था। यह भूकंप मोंटाल्बान के उत्तर-पश्चिम में 28 किमी यानी लगभग 17.3 मील दूर आया था। जहां देश की कुछ सबसे बडी रिफाइनरियां स्थित है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप की शुरूआती तीव्रता, 7.5 मापी गयी। यह भूकंप 7.2 तीव्रता के एक ‘‘फोरशॉक’’ यानी मुख्य भूकंप से पहले आने वाला झटके के ठीक 40 सेकेंड बाद आया। इसके बाद, डरे हुए लोग अपने परिवार वालों और पालतू जानवरों के साथ इमारतें खाली करके सड़कों पर जमा होते दिखाई दिये।
यूएस सुनामी चेतावनी केन्द्र ने कहा है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है। प्यूटों रिको और वर्जिन आइलैंड्स जैसे इलाकों के लिये खतरनाक लहरों की शुरूआती चेतावनी को रद्द कर दिया।

भूकंप से जुड़े फुटेज

राजधानी कराकस में भूकंप से इमारतें भरभराकर गिरीं।
राजधानी कराकस में भूकंप से इमारतें भरभराकर गिरीं।
कई इमारतें पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई हैं।
कई इमारतें पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई हैं।
स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीमों को मौके पर तैनात कर दिया है।
स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीमों को मौके पर तैनात कर दिया है।
ज्यादा ऊंची इमारतें को भारी नुकसान पहुंचा या वे पूरी तरह जमींदोज हो गईं।
ज्यादा ऊंची इमारतें को भारी नुकसान पहुंचा या वे पूरी तरह जमींदोज हो गईं।
भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने परिवारों के साथ सड़कों पर नजर आए।
भूकंप के झटकों के बाद लोग अपने परिवारों के साथ सड़कों पर नजर आए।

भूकंप के बाद की तस्वीरें…

कराकस में लोग एक महिला की मदद करते नजर आए।
कराकस में लोग एक महिला की मदद करते नजर आए।
लोगों ने एक दूसरे के हाथ पकड़कर नागरिकों की हिफाजत के लिए प्रार्थनाएं कीं।
लोगों ने एक दूसरे के हाथ पकड़कर नागरिकों की हिफाजत के लिए प्रार्थनाएं कीं।
मेडिकलकर्मी घायलों को स्ट्रेचर की मदद से अस्पताल
मेडिकलकर्मी घायलों को स्ट्रेचर की मदद से अस्पताल
तस्वीर में भूकंप से तबाह हुए मकान का मलबा बिखरा नजर आ रहा है।
तस्वीर में भूकंप से तबाह हुए मकान का मलबा बिखरा नजर आ रहा है।
रात होने के बावजूद रेस्क्यू टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
रात होने के बावजूद रेस्क्यू टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

भूकंप की वजह से फोन से सिग्नल गायब!
वेनेज़ुएला के कुछ हिस्सों में सेलफोन सिग्नल न होने से कई परिवारों की परेशानी और बढ़ गई, खासकर उन लोगों की जो देश के लंबे वक्त से चल रहे संकट के दौरान देश छोड़कर चले गए हैं। विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने देश से बाहर रहते हुए X पर कहा, “इस मुश्किल वक्त में हममें हिम्मत, शांति और एकजुटता बनी रहे।”
ब्राजील के अमेजन तक भूकंप का असर
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले भूकंपों ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। यहां तक कि करीब 1,700 किलोमीटर दूर ब्राजील के अमेजन जैसे शहरों में भी इमारतों को खाली कराना पड़ा।  बुधवार देर रात, कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने कहा कि वह देश को संबोधित करने की तैयारी कर रही थीं।  भूकंप के तीन घंटे के अंदर देश को संबोधित न करने और उस दौरान सरकार की ओर से किसी के घायल होने या मारे जाने की कोई रिपोर्ट न दिए जाने पर राजनेताओं और वेनेज़ुएला के लोगों ने रोड्रिग्ज की आलोचना की।

 

LatestNewsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में स्पा सेंटर पर छापा, थाने लाकर की पूछताछ

ग्वालियर. शहर में संचालित स्नूकर क्लबों के बाद अब पुलिस की महिला सुरक्षा शाखा (विमेन सेफ्टी विंग) ने स्पा सेंटरों के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। देर रात पुलिस की विशेष टीमों ने शहर के नामी स्पा सेंटरों पर अचानक दबिश दी। इस औचक कार्रवाई से स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया। एक सेंटर में तो हालत यह थी कि पुलिस को देखते ही वहां काम करने वाली युवतियां डर के मारे सीधे किचन में जाकर छिप गईं, जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला। जांच में स्पा सेंटरों के रिकॉर्ड और ग्राहकों के एंट्री रजिस्टर अधूरे पाए गए, जिस पर पुलिस ने संचालकों को जमकर फटकार लगाई है।

स्पा सेंटर में दबिश देती महिला विंग पुलिस
पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे
अनैतिक गतिविधियों के इनपुट पर विमेन विंग का ‘सरप्राइज संडे एक्शन’ एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल के निर्देशन में महिला सुरक्षा सेल की टीमों को शहर के स्पा सेंटरों की औचक चेकिंग के लिए मैदान में उतारा गया था। पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि स्पा और थेरेपी की आड़ में शहर के कुछ हिस्सों में अनैतिक देह व्यापार और संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी की तस्दीक के लिए रविवार रात डीएसपी शिखा सोनी, डीएसपी अन्नपूर्णा सिरसाम और महिला इंस्पेक्टर दीप्ति तोमर भारी पुलिस बल और महिला आरक्षकों के साथ अचानक ‘द बीच स्पा सेंटर’ और ‘द हीलिंग स्पा सेंटर पर छापेमारी करने पहुंचीं।
किचन में मिलीं युवतियां, थाने लाकर पूछताछ
जैसे ही पुलिस की गाड़ियों ने स्पा सेंटरों के बाहर यू-टर्न लिया, अंदर मौजूद स्टाफ और मैनेजरों के होश उड़ गए। चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर में कार्यरत कई युवतियां खुद को बचाने के लिए भागकर किचन और स्टोर रूम के कोनों में जाकर छिप गईं। महिला पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए किचन में छिपी सभी युवतियों को बाहर निकाला। शुरुआती पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने और उनकी संदिग्ध भूमिका को देखते हुए पुलिस टीम उन्हें अग्रिम पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले आई, जहां उनके पहचान पत्रों आईडी और रजामंदी की जांच की जा रही है।

LatestNewsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में छुट्‌टी के दिन खुलीं LPG एजेंसियां

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के कुछ शहारों में एलपीजी संकट से राहत मिलनी शुरू हुई है तो कई में गैस सिलेंडर की किल्लत बरकरार है। सोमवार को ग्वालियर में कलेक्टर रूचिका चौहान के आदेश पर साप्ताहिक छुट्टी के दिन भी सिलेंडर की सप्लाई हो रही है। गैस एजेंसी संचालकों का कहना है कि बुकिंग की 49 प्रतिशत समस्या खत्म हो गई है।

ग्वालियर में सोमवार को अवकाश के दिन भी LPG सिलेंडर सप्लाई किए जा रहे हैं।
आज हालात सामान्य
जानकारी के अनुसार ग्वालियर में कलेक्टर रूचिका चौहान के आदेश पर सभी एलपीजी एजेंसियां खुली है। यहां बुकिंग लेकर गैस सिलेंडर की डिलिवरी दी जा रही है। एजेंसी संचालक धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि गैस सिलेंड की कोई कमी नहीं है। पिछले 3 से 4 दिन से सॉफ्टवेयर काम नहीं कर रहा था जिसकी वजह से बुकिंग नहीं हो पा रही थी। आज हालात सामान्य है और सभी को गैस सिलेंडर दिए जा रहे है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। गैस एजेंसी संचालकों ने बताया कि बुकिंग की 40 प्रतिशत समस्या खत्म हो गई है। सिलेंडर घर-घर पहुंचाए जा रहे है।

मध्य प्रदेश में एलपीजी की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किए। - Dainik Bhaskar

मध्य प्रदेश में एलपीजी की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किए।
LatestNewsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में बन रहा MP का पहला एलिवेटेड रोड, अतिक्रमण हटाने और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जारी

ग्वालियर. शहर की ट्रैफिक समस्या को कम करने के लिए र्स्वारेखा नदी पर एलिवेटेड रोड तेजी से आकार ले रहा है। 1373.21 करोड रुपए की लागत से बनने वाला 14.2 किलोमीटर लंबा यह प्रोजेक्ट 2  चरणों में तैयार किया जा रहा है। दिल्ली की रिंग रोड की तर्ज पर बन रहा यह एलिवेटेड कॉरिडोर 293 पिलरों पर खडा होगा और इसमें 14 एंट्री-एग्जिट लूप बनाए जा रहे है जिससे शहर के प्रमुख इलाकों को सीधा फायदा मिलेगा। परियोजना का पहला चरण ट्रिपल ITM से लक्ष्मीबाई समाधि तक 6.5 किमी लंबा है जिसका करीब 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं दूसरा चरण गिरवाई पुलिस चौकी से लक्ष्मीबाई समाधि तक 7.42 किमी लंबा है जिसमें अब तक लगभग 40 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है। अब तक इस परियोजना पर करीब 380 करोड खर्च किए जा चुके है।
अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी
प्रोतेक्ट के लिए अतिक्रमण हटाने और जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जारी है। पहले चरण में 34 करोड रुपए का मुआवजा वितरित किया जा चुका है और रानीपुरा, मानपुर, रमटापुरा व पडाव क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाया गया है। दूसरे चरण में गिरवाई, जीवाजीगंज, छप्परवाला पुल और शिंदे की छावनी क्षेत्रों में सर्वे और कार्रवाई चल रही है।
10 लाख लोगों को मिलेगा फायदा
एलिवेटेड रोड बनने के बाद ट्रिपल आइटीएम, आइएसबीटी, डीडी नगर, फूलबाग, महाराज बाड़ा. नई सड़क, माधवगंज और गोलपहाड़िया समेत कई इलाकों के करीब 10 लाख लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इससे शहर में यात्रा का समय कम होगा और यातायात व्यवस्था में बड़ा सुधार आएगा। परियोजना के वर्ष 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।

LatestNewsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर रुचिका चौहान ने दावा किया स्टॉक की कोई कमी नहीं

ग्वालियर. जहां एक तरफ मारामारी है वहीं कुछ जिलों में प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाई है। ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान ने दावा किया है कि जिले में स्टॉक की कोई कमी नहीं है। खाद्य विभाग की टीमें लगातार चेकिंग कर रही है। अफवाहों को रोकने के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम भी बनाया है।

यहां हालात सामान्य होने लगे हैं। रविवार को होटल खुले रहे।
खाद्य विभाग की टीम निरंतर गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर रही
ग्वालियर जिले में हालात सामान्य है, घरेलू गैस सिलेंड की आपूर्ति को लेकर फैली आशंकाओं के बीच कलेक्टर रूचिका चौहान ने स्पष्ट किया है कि ग्वालियर में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। खाद्य विभाग की टीम निरंतर गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर रही है। सभी संचालकों को निर्देश दिए गए है कि वे उपभोक्ताओं को सही जानकारी दें। स्टॉक व डिलीवी में पारदर्शिता बरतें। कलेक्टर ने साफ किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है इसलिए नागकि घबराएं नहीं।
ग्वालियर में इंडक्शन-कोयले की मांग बढी
ग्वालियर में शादी में डीजल भटिठयों, लकडी और कोयले के दम पर खाना पक रहा है। बाजार में इंडक्शन और कोयले की मांग 20 प्रतिशत तक बढ गई है।