Newsमप्र छत्तीसगढ़

कभी भी खुल सकते हैं तिघरा जलाश्य के गेट, जलस्तर पहुंचा 737.9

ग्वालियर। प्रशासन-सिंचाई और नगर निगम के अफसरों तक के चेहरों पर जिस सूखे तिघरा को देखकर उदासी थी, वह उदासी अब गायब हो गई है। चेहरों पर चमक आ गई है क्योंकि ग्वालियर की लाइफ लाइन तिघरा में इतना पानी पहुंच रहा है कि क्या आम नागरिक फूले नहीं समा रहे हैं। तिघरा में पहुंचने वाले पानी पर दिन-रात नजर रखने वाले WRD  के अफसर कह रहे हैं कि तिघरा में आज रविवार की सुबह से हर घंटे डेढ़ फुट पानी बढ़ रहा है और पानी इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो आज दोपहर या रात तक तिघरा के गेट खोलने की नौबत आ सकती है।
740 तक भरेंगे
तिघरा को इस बार 740 फीट तक भरा जाएगा। पहले इसे 739.5 फुट तक भरा जाता था और इस लेवल से जैसे ही पानी ऊपर जाता था तिघरा के गेट खोल दिए जाते थे। अब ये WRD  के अफसरों ने कहा कि गर्मी के मौसम में तिघरा में काफी काम करवा दिया गया है, इसलिए इस सीजन तिघरा में उसके अधिकतम स्तर यानी 740 फुट तक हम पानी को ले जाएंगे।
तिघरा इतनी तेजी से क्यों भरा
अगस्त तक चिंता थी कि तिघरा इस बार भरेगा कि नहीं, पर सितंबर का पहला सप्ताह बीतने से पहले ही तिघरा ओवर फ्लो होने की स्थिति में आ गया है। इसकी मुख्य वजह घाटीगांव मोहना में पिछले 24 घंटे में हुई ताबड़तोड़ बारिश है। घाटीगांव क्षेत्र में ही पिछले 24 घंटे में 81.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
जलस्तर पहुंचा  737 के पार
घरा का वाटर लेवल आज रविवार की सुबह 737 फुट के पार निकल गया। इतना पानी देखकर सिंचाई विभाग के अफसरों ने कहा कि अगर इसी लेवल पर पानी का आना रुक भी जाए तो हम अगली जून तक पानी देने में सक्षम हैं। अफसरों ने कहा, जिस रफ्तार से तिघरा में पानी आ रहा है, उसे देखकर तो यह लगता है कि तिघरा की पूरी प्यास आज ही बुझ जाएगी।
अब तो दिन-रात हम नजर रखे हैं
तिघरा का पानी सदैव चिंता की बात रहा है। जब कम होता है तो धड़कनें बढ़ जाती हैं और जब तेजी से बढ़ता है तो धड़कनें और भी तेज हो जाती हैं। आज रविवार को तिघरा का वाटर लेवल 737 फुट पर पहुंच गया है। सबसे अच्छी बात यह है कि तिघरा में काफी तेजी से पानी आ रहा है, इसलिए हमारी टीमें रात से ही तिघरा में डेरा डाले हुए हैं। पानी की आवक की रफ्तार को देखते हुए यही लग रहा है कि तिघरा तो आज ही अपने अधिकतम स्तर पर पहुंच जाएगा और आज कभी भी तिघरा से गेट खोलने की नौबत आ सकती है।
कार्यपालन यंत्री, सिंचाई विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *