LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में पिछले 48 घंटों में शराब पीनेवालों को बढ़ा खतरा, तुरंत करानी होगी स्क्रीनिंग

भोपाल. मध्य प्रदेश के सागर जिले में मिलावटी शराब से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकडा और बढने की आशंका है। बंडा अस्पताल में शवों के पोस्टमॉर्टम की तैयारी की जा रही है। कई प्रभावित अस्पताल में भर्ती है जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर में प्रभावितों का इलाज किया जा रहा है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्पास्थ्य की जानकारी ली। इस बीच जिन लोगों ने 1 से 2 दिन पूर्व भी शराब का सेवन किया है उनके लिए भी खतरा हो सकता है। ऐसे में जरा भी दिक्कत होने पर उन्हें तुरंत स्क्रीनिंग कराने को कहा गया है।
कार्रवाई करने की कवायद शुरू
इस बीच अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की कवायद शुरू हो गई है। इलाके की 6 दुकानों को सील कर दिया गया है। सीएम मोहन यादव ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है। मिलावटी शराब के सेवन से मौतों की सूचना के बाद सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी नौराज और गूगरा खुर्द गांवों में पीडित परिवारों से मुलाकात करने पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें दिलासा दिया और प्रभावितों के उचित इलाज की वयवस्था करने की भी बात कही।
आसपास के जिलों में भी मिलावटी शराब बिक रही
सागर के साथ ही आसपास के जिलों में भी अवैध और मिलावटी शराब खुलेआम बिक रही। प्रभावितों की संख्या बढ सकती है। ऐसे में प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है और बताया जा रहा है कि घूघर, नौराज, बराज और आस-पास के गांवों के लोगों ने शराव का सेवन किया था। शनिवार रात से ही उनकी तबीयत बिगडने लगी है। इन चारों गांवों में परिजन तुरंत प्रभावितों को अस्पताल लेकर भागे। जानकारी मिलते ही कलेक्टर प्रतिभा पाल भी अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने जरूरी मेडिकल सुविधाएं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पता चला है कि पिछले 2 दिनों में शराब से मौतें हो रही है।
ये है लक्षण
शराब के सेवन के बाद उल्टी, सिरदर्द या बुखार जैसे लक्षण महसूस हो रहे है तो तुरंत एहतियात के तौर पर नजदीकी अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *