Newsमप्र छत्तीसगढ़

एक साल से मनचला परेशान कर रहा था छात्रा को, चॉकलेट नही देने पर दी जान से मारने की धमकी, छात्रा ने कराई FIR

ग्वालियर. हजीरा थाना इलाके में एक नाबालिग स्कूली छात्रा को मनचले युवक परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा के पास रहने वाला एक मनचला प्दिले एक साल से छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़ कर रहा था। आरोपी ने छात्रा को जबरन रास्ते में रोक कर पकड़ा और ‘‘चॉकलेट नहीं लेने पर जान से मारने’’ की धमकी दे डाली।
छात्रा का एक साल से कर रहा था पीडा
घटना 20 अगस्त 2026 की शाम की है। जबकि मनचला पिछले एक साल से छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़ कर रहा है। घटना के बाद से ही डरी-सहमी छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद हजीरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हजीरा थाना इलाके के निवासी 14 वर्षीय पीडि़ता एक निजी स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा है। छात्रा ने अपने माता-पिता के साथ हजीरा थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। उसके ही मोहल्ले का निवासी एक लड़का पिछले एक साल से स्कूल आते-जाते वक्त उसका पीछा कर परेशान कर रहा था। आरोपी युवक रास्ते में कई बार उसका हाथ पकड़ चुका है। जबरन बात करने का दबाव बनाता था। उसके साथ हमेशा एक-दो लड़के रहते थे। लेकिन छेड़छाड़ वहीं करता था। वह लगातार छात्रा को दोस्ती करने का दबाव बनाता था।
जबरन चॉकलेट दी, नहीं लेने पर हत्या की दी धमकी
हाल ही में 20 अगस्त की शाम करीब 4 बजे छात्रा पाताली हनुमान मंदिर के पास से अपनी कोचिंग जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी ने उसे रोक लिया। मनचले आरोपी ने जबरन छात्रा को चॉकलेट थमाते हुए कहा कि “चॉकलेट ले लो, नहीं तो जान से मार दूंगा।” खौफ के कारण छात्रा ने चुपचाप चॉकलेट ले ली और आगे जाकर रास्ते में फेंक दी। कोचिंग से वापस लौटने के बाद छात्रा ने हिम्मत जुटाकर घर पर अपने माता-पिता को पूरी आपबीती बताई। आरोपी की लगातार धमकियों से घबराए परिजन 16 दिन बाद हिम्मत जुटाकर छात्रा को लेकर हजीरा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर पोक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है पुलिस टीम
हजीरा थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि नाबालिग छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *