भिंड में अवैध रेत परिवहन में जुटे 31 ट्रैक्टर ट्रॉली और डम्पर जब्त
भिण्ड. अवैध रेत परिवहन और बिना नम्बर प्लेट सचालित वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ा चैकिंग अभियान चलाया है। संयुक्त कार्यवाही में 31 ट्रैक्टर-ट्रॉली और डम्पर जब्त किये गये है। जबकि विभिन्न नियमों के उल्लघंन के चालानी कार्यवाही करते हुए 76 हजार रूपये का राजस्व वसूली की गयी है।
अवैध रेत परिवहन में संलिप्त पाये गये 6 वाहनों के खिलाफ आगे की कार्यवाही के लिये खनिज विभाग को प्रतिवेदन भेजा गया है। सुप्रीम कोट के निर्देश पर चला अभियान परिवहन विभाग के अनुसार उच्चतम न्यायालय और परिवहन आयुक्त के निर्देशों के तहत जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग, खनिज विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के विभिन्न इलाके में कार्यवाही की गयी है। बिना नम्बर प्लेट और नियम तोड़ने वाले वाहन पकड़े जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे वाहन मिले हैं। जो कि बिना पंजीयन नम्बर प्लेट के सड़कों पर दोड़ रहे थे या मोटरयान अधिनियम के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे अभियान के दौरान 31 ट्रैक्टर ट्रॉली और डम्पर जब्त किये गये है।
विभिन्न थानों में रखे गए वाहन
जब्त वाहनों को सिटी कोतवाली, मौ, देहात, नयागांव, फूप, गोहद और सांकरी थाना परिसरों में सुरक्षित रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि वाहनों की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
चेकिंग के दौरान छह वाहन अवैध रूप से रेत का परिवहन करते पाए गए। इन मामलों में विस्तृत प्रतिवेदन तैयार कर खनिज विभाग को भेजा गया है, ताकि संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सके। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने करीब 30 ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टिव टेप भी लगवाए। इसके साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली संचालकों को वैधानिक नंबर प्लेट लगाने और मोटरयान अधिनियम के नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई।

