NTA ने 47 अधिकारियों को किया टर्मिनेट
नई दिल्ली. एज्यूकेशन सिस्टम और एग्जाम आदि में बड़े सुधार की दिशा में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा अहम फैसला किया है कि शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, NTA ने 47 अधिकारियों को टर्मिनेट किया है। इसके साथ ही कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्यवाही की जायेगी। सूत्रों के अनुसार यह कार्यवाही एनटीए में बड़े सुधार ओर जवाबदेही तय करने के लिये शुरू किये गये बड़े अभियान का हिस्सा है। मंत्रालय का कहना है कि आने वाले दिनों में एजेंसी में सुधार से जुड़े और भी कई अहम कदम उठाये जायेंगे। गौरतलब है कि हाल के समय में पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के आरोपों को लेकर एनटीए लगातार विवादों में रहा है।
ऐसे में ऐजेंसी के ढांचे और कार्यप्रणाली में व्यापक बदलाव की प्रक्रिया शुरू की गयी है। शिक्षा मंत्रालय के अनुसार यह कार्यवाही एनटीए के संपूर्ण पुर्नगठन (ओवरहॉल) की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। ताकि परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और जवाबदेह बनाया जा सके।
एनटीए ने निकाली वैकेंसी
वहीं दूसरी ओर खबर सामने आयी है कि एनटीए ने अपने संस्थागत पुर्नगठन (Institutional Restructuring) के तहत बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। शिक्षा मंत्रालय के अधीन स्वायत संस्था एनटीए ने चार वरिष्ठ जनरल मैनेजर (General Manager) के पदों पर भर्ती के लिये विज्ञापन जारी किया गया है। इसके अलावा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिये से 16 का प्रोफेशनल्स के आवेदन भी आमंत्रित किये गये हैं। यह भर्ती प्रक्रिया प्रो. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय विेशषज्ञ समिति (High-Level Committee of Experts) की सिफारिशों को लागू करने की दिशा में पहला बड़ा कदम मानी जा रही है। यह समिति राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षाओं के संचालन को लेकर उठे सवालों और विवादों के बाद गठित की गयी थी।

