नशे में फौजी ने स्वयं को गोली मार कर किया सुसाइड, खून के छींटे कमरे की छत तक पहुंचे

ग्वालियर. एक सेवानिवृत्त फौजी ने शराब के नशे में अपनी लायसेंसी बन्दूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। फौजी अपने बिस्तर पर बैठकर लायसेंसी राइफल की नली अपने सिर के पास रखी और ट्रिगर दबा दिया। गोली लगते ही सिर फट गया। खून के छीटे कमरे की छत तक जा पहुंचे। मामला महाराजपुरा थाने इलाके का है।
मृतक का नाम श्यामबिहार भदौरिया 50, जै जो कि शताब्दीपुर के रहने वाले ने राइफल से स्वयं को गोली मारने वाले थें वे मूलरूप से भिंड जिले के तुकेडा, मालनपुर के निवासी थे। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला हे। पुलिस आत्महत्या की वजहों का पता लगाने में जुटी है।
गोली चलने की आवाज कमरे से आई
परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरूवार की रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गये थे। जबकि उनकी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात लगभग 1.30 से 2 बजे की घटना है। देर रात श्यामबिहारी के कमरे से गोली चलने की आवाज आयी है।
इस बीच आवाज सुनकर पत्नी और बच्चे कमरे में पहुंचे। दरवाजा खोलते ही उन्होंने देखा कि श्यामबिहार बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे। उनके पास में 315 बोर की राइफल पड़ी थी। परिजनों ने तत्काल महाराजपुरा पुलिस को खबर दी। महाराजपुरा पुलिस घटनास्थल पहुंची । शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।घटना के बाद जांच के लिये फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने बिस्तर और दीवार, छत से सबूत जुटाये है और साथ ही राइफल से फिंगरप्रिंट लिये है।

