LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

पंजाब CM को जहरीला केमिकल पोलोनियम देने का दावा, भगवंत मान अस्पताल में भर्ती

पंजाब. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दी गई है। खालिस्तान समर्थक संगठन, खालिस्तान नेशनल आर्मी ने प्रशासन को ईमेल भेजकर धमकी दी कि सीएम मान को भाई दिलावर सिंह के वारिसों ने पोलोनियम से संक्रमित किया है। अगर वे बच गए तो उनका पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह जैसा हाल करेंगे। सीएम मान मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट है। खालिस्तान नेशनल आर्मी ने इस अस्पताल समेत 16 स्कूलों को भी बम से उडाने की धमकी दी। ज्ञानज्योति स्कूल की डायरेक्टर अनीत बेदी ने धमकी की कॉपी उपलब्ध कराई है।

मोहाली के फोर्टिस अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसमें CM भगवंत मान भर्ती हैं। - Dainik Bhaskar
मुख्यमंत्री फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट
मोहाली के एसपी सिटी दिलप्रीम सिंह ने ईमेल की पुष्टि की है। एसपी का कहना है कि धमकी भरा ईमेल आया है। हम सभी चीजों को वैरिफाई कर रहे है। मुख्यमंत्री फोर्टिस हॉस्पिटल में एडमिट है। अस्पताल की अच्छी तरह से जांच की गई है और सब सेफ है। सीनियर्स के अगले आदेश तक फोर्स को हॉस्पिटल में तैनात रखा जाएगा।
सीएम मान को जिस पोलोनियम केमिकल देने की बात सामने आई है वह दुर्लभ रेडियोएक्टिव पदार्थ है। यह बहुत जहरीला होता है, हालांकि सीएम को पोलोनियम से संक्रमित कब और कहां और कैसे किया गया खालिस्तान नेशनल आर्मी की मेल में इसका कोई जिक्र नहीं है। सीएम मान रविवार को ब्लड प्रेशन बढने पर मोहाली फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हुए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *