LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

PM मोदी मुंबई में फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से मिले, भारत को 114 राफेल मिलेंगे

नई दिल्ली. पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुंबई के लोक भवन में बैठक शुरू हो गई है। इस बातचीत का मकसद भारत और फ्रांस के बीच साझेदारी को और मजबूत बनाना है। भारत और फ्रांस के बीच आज करीब 3.25 लाख करोड रुपए की बडी रक्षा डील हो सकती है। कीमत के हिसाब से यह भारत की अब तक की सबसे बडी सैन्य डील मानी जा रही है। इस समझौते के तहत भारत को 114 राफेल फाइटर जेट मिलेंगे, इसके अलावा मीटिंग में रक्षा, समुद्री सहयोग, एंडो-पैसिफिक रणनीति, उभरती तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों नेता मिलकर शाम 5.15 बजे इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन 2026 की शुरूआत भी की। इसके अलावा वे दोनों देशों के उद्योगपतियों, स्टार्ट-अप्स, शोधकर्ताओं और इनोवेशन से जुडे लोगों को संबोधित किया।


चौथी बार भारत पहुंचे मैक्रों
राष्ट्रपति बनने के बाद मैक्रों का यह चौथ भारत दौरा है। इससे पहले वे मार्च 2018 में पहली बार भारत आए थे। इसके बाद वे सितंबर 2023 में जी20 समिट के लिए और जनवरी 2024 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनकर आए थे। भारत और फ्रांस के बीच 1998 से रणनीतिक साझेदारी है और दोनों देश रक्षा, तकनीक, अंतरिक्ष और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में साथ काम करते है। यह दौरा भी इसी सहयोग को आगे बढाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *