Newsमप्र छत्तीसगढ़

काली पट्टी बांधकर काम कर रहे आउटसोर्स कर्मचारी, 23-24 फरवरी को रहेंगे सामूहिक हडताल

ग्वालियर. मप्र संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य संघ के प्रदेशव्यापी अपील पर ग्वालियर समेत राज्य के 30 हजार से ज्यादा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी काली पट्टी बांध कर काम अपने कार्य को अंजाम दे रहे है। यह विरोध प्रदर्शन 9 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जा रहा है। कर्मचारी 17-18 फरवरी को भी काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। 23-24 फरवरी को सामूहि हड़ताल पर रहेंगे। इस आन्दोलन में शासकीय मेडीकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी स्वास्थ्य केन्द्र, संजीवनी क्लीनिक और पोषण पुर्नवास केन्द्रोें में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारी शामिल है।
स्थायी समाधान निकालने पर जोर
संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत वर्षों से सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारियों को बिना किसी शर्त के विभाग में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर समायोजित कर नियमित किया जाए। वैकल्पिक रूप से, उन्हें बिना शर्त संविदा में मर्ज किया जाए।कर्मचारियों की मांग है कि उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार की तर्ज पर एक ठोस नीति बनाकर उनके लिए स्थायी समाधान निकाला जाए। इसके अतिरिक्त, निजी आउटसोर्स एजेंसियों द्वारा वेतन भुगतान में हो रही अनियमितताओं को रोकने के लिए सभी जिलों में इन एजेंसियों को ब्लैकलिस्ट कर विभाग द्वारा सीधे कर्मचारियों के खातों में वेतन भुगतान की व्यवस्था लागू की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *