Newsमप्र छत्तीसगढ़

महिला कांग्रेस कार्यकर्त्ता विधानसभा के प्रदर्शन में सिलेंडर, चूल्हा लेकर पहुंची, थाली बजाकर किया प्रदर्शन

भोपाल. विधानसभा सत्र के बीच महिला कांग्रेस ने मंगलवार को भोपाल में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष रीना बोसी सेठिया की अगुआई में महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर बैठकर थाली बजाई और रोटिया बेली। कार्यकर्ताओं ने खाली कड़ाही, चकला, बेलन और गैस सिलेंडर लेकर यह संदेश दिया है कि मंहगाई की वजह महिलायें परेशान है। हालत यह है कि रसौई का बजट गड़बड़ा गया है। दालें, अनाज, तेल समेत अन्य खाद्य सामग्री महंगी हो गयी है। गरीब लोग गैस सिलेंडर नहीं भरवा पा रहेे है।
प्रदर्शन का नाम संसद रसोई
म्हिला कांग्रेस ने अपने प्रदर्शन को रसोई संसद का नाम दिया है। महिला कांग्रस की प्रदेशाध्यक्ष रीना बोसी ने कहा है कि कल यानी 18 फरवरी कोआने वाले बजट में यदि महंगाई से राहत नही मिली तो हम 19 फरवरी को वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा के बंगले का घेराव करेंगे।
गैस सिलेंडर 400 रुपए में दें 
महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता रूपाली शर्मा ने कहा हम महिलाएं महंगाई के कारण इतने परेशान हैं कि घर का चूल्हा नहीं जला पा रहे। हमारी सरकार से एक ही मांग है कि आप गैस का सिलेंडर ₹400 का कर दो। पहले यही बीजेपी वाले कांग्रेस को खूब कोसते थे, लेकिन कांग्रेस के जमाने में ₹400 में सिलेंडर मिलता था। आप तो वही ₹400 का सिलेंडर कर दो। यदि ऐसा नहीं करते हैं, तो हम वित्त मंत्री के बंगले का घेराव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *