Newsमप्र छत्तीसगढ़

इस वर्ष का पहला सूर्यग्रहण लगेगा

नई दिल्ली वर्ष 2026 का पहला सूर्यग्रहण मंगलवार को लग रहा है। सूर्यग्रहण एक अहम खगोलीय घटना है। जिसे विज्ञान और ज्योतिष दोनों अलग-अलग नजरिये से देखते -समझते है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मा, ऊर्जा और नेतृत्व का प्रतीक माना जाता है। इसलिये जब सूर्य पर ग्रहण लगता है तो इसे विशेष घटना माना जाता है। इस बार का ग्रहण कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में लगने जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा प्रश्न है कि क्या इसका प्रभाव भारत पर पड़ेगा?
भारतीय समय के अनुसार यह सूर्यग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा। इसका मध्य समय शाम 5.40 मिनट पर रहेगा। ग्रहण शाम 7.57 मिनट पर समाप्त होगा। कुल मिलाकर इसकी अवधि 4.32 मिनट की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *