बानमौर औद्योगिक स्थित सर्जीकल फैक्ट्री में आग में 3 करोड़ रूपये का नुकसान
मुरैना. बानमोर औद्योगिक इलाके में स्थित एक सर्जीकल फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह अचानक आग लग गयी। आग ने देखते ही देखते आग तेज होते चली गयी। फैक्ट्री में तैयार सजी्रकल सामान, रूई तथा मशीनरी जलकर खाक हो गयी। प्रारंभिक आकलन के मुताबिक इस अग्निकांड में लगभग 3 करोड़ रूपये के नुकसान की आशंका जताई आ रही हें
आग लगने की वजहों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस और प्रशासनिक जांच की जा रही हैं दरअसल, नूराबाद थाना इलाके के अंतर्गत बानमौर औद्योगिक इलाके में स्थित सायरा सर्जीकल फैक्ट्री ने सुबह लगभग 3 बजे आग लगने की सूचना मिली। आग इतनी जबरदस्त थी कि कुछ देर में पूरी फैक्ट्री में रखा तैयार सर्जीकल सामान और रूई पूरी तरह से जल कर नष्ट हो गयी। वहीं, कई मशीनें भी आग में नष्ट हो गयी।

