95 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी राइफल से गोली मार कर की आत्महत्या
ग्वालियर. 95 वर्षीय बुजुर्ग ने लायसेंसी राइफल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना ठाठीपुर थाना इलाके के नेहरू कॉलोनी में शुक्रवार की रात की है। गोली पे टमें लगकर पीठ से आर-पार निकल गयी है। आवाज सुनकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक बुजुर्ग दम तोड़ चुके थे। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है। बुंजुर्ग पारिवारिक क्लेश से तंग आ चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के ठाठीपुर थाना इलाके 80 नेहरूकॉलोनी निवासी रामाधार 95, पुत्र मंगाराम गुप्ता डेयरी संचालक थे।
ठाठीपुर स्थित PNT कॉलोनी में उनकी दूध डेयरी है। वर्तमान में डेयरी को उनके बेटे सुरेशचन्द्र गुप्ता संचालित करते है। शुक्रवार की रात वह अपने कमरे में थे। परिवार के लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे। तभी यकायक कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे तो अन्दर रामाधार खून से लथपथ पड़े थे और उनके पास ही उनकी 12बोर लायसेंसी राइफल पड़ी हुई थी। परिजन ने नब्ज टटोलकर देखा तो नब्ज नहीं चल रही थी। तत्काल इसकी जानकारी बेटे सुरेशचंद्र को दी। सुरेशचंन्द्र गुप्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी खबर दी।
पारिवारिक कलह की वजह से जान दे दी
बताया गया है कि मृतक ने आत्महत्या करने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसे पुलिस अफसरों ने निगरानी में ले लिया है। पुलिस के अनुसाार, सुसाइड नोट में बुजुर्ग ने घर में पारिवारिक कलह के कारण परेशान होने की बात लिखी है।

