Newsमप्र छत्तीसगढ़

अतिक्रमण नहीं हटवाने की वजह से लटका निर्माणाधीन सड़कों का काम

ग्वालियर. आरआर टॉवर, झांसी रोड और रामदास घाटी रोड पर निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। निगम-पीडब्ल्यूडी के बीच चल रही खींचतान से नागरिकों की परेशानी बढ़ गयी है। मास्टर प्लान के तहत बनाई जा रही प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य अतिक्रमण हटाने में लापरवाही के चलते रूक गया है इस वजह से पीडब्ल्यूडी ने काम बंद कर दिया है। नतीजतन नागरिकों और स्थानीय व्यापारियों को प्रतिदिन जाम, धूल और उखड़ी सडकों की वजह से परेशान हो रहेै।
जिन जगहों पर सड़क चौड़ीकरण और री-कार्पेटिंग होनी थी। वहां मकान, दुकान और अतिक्रमण की वजह से मशीनें आगे नहीं बढ़ पा रही है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना हैकि बिना अतिक्रमण हटे निर्माण कार्य कर पाना संभव नहीं है। जबकि नगर निगम झांसी रोड पर नोटिस देने के डेट लाइन निकल जाने के बाद भी कार्यवाही नहीं कर पा रहा है। यही हाल रामदास घाटी और आरआर टॉवर वाले इलाके में भी बना हुआ है। ऐसे में दोनों विभागों के बीच फंसेप ेंच का खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है।
इन स्थानों पर ठप पड़ा काम
झांसी रोड : कुछ जगह पर सडक़ का कार्य हो चुका है,लेकिन नाली निर्माण के टेंडर नहीं होने व मकान-दुकान के अस्थाई अतिक्रमण नहीं हटाए जाने से पीडब्ल्यूडी ने काम बंद कर दिया है।
यहां पर सर्विस रोड और ड्रेनेज लाइन के हिस्से मकान,दुकान और कब्जों से घिरे हुए है,ऐसे में यहां भी कार्य बंद कर दिया है।
रामदास घाटी रोड: सीमांकन और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आज भी लंबित। यहां अतिक्रमण हटाने के लिए निशान भी लगाए जा चुके हैं और नोटिस भी बांटे जा चुके है, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाए जाने से आधा-अधूरा निर्माण पब्लिक के लिए परेशानी बढ़ा रहा है।
मास्टर प्लान पर सवाल
शहर की यातायात समस्या कम करने के लिए मास्टर प्लान के तहत सडक़े विकसित की जा रही हैं, लेकिन जमीनी समन्वय की कमी से परियोजना की रफ्तार थम गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि पहले सीमांकन और अतिक्रमण हटाने की ठोस कार्रवाई होती, तो निर्माण बाधित नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *