Newsमप्र छत्तीसगढ़

अंर्तराज्यीय गैंग के 5 बदमाशों से डेढ़ किलो चांदी मिली, एसयूबी कार मिली डेढ लाख नगदी, किन्नर के घर से डकैती मामले में 6 फरार बदमाश

मुरैना. अम्बाह कस्बे में 17-18 जनवरी की रात किन्नर राबिया के घर पर हुई डकैती की घटना का पुलिस ने लगभग एक महीने के बाद पर्दाफाश कर दिया है। पुलिय ने मामले में 5 अंर्त-राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि 6 आरोपी अभी भी फरार चल रहे है। पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से डेढ़ किलों चांदी, कुछ सोना, लगभग उेढ लाख रूपये नगद और घटना में उपयोग एसयूीव वाहन बरामद किया गया है।
बंधक बनाकर लूटा मोबाइल और ज्वेलरी
अम्बाह निवासी राबिया किन्नर के घर हथियारबंद बदमाशों ने 17-18 जनवरी की रात हमला बोला था। बदमाशों ने राबिया और उनकी 2 सहयोगियों को बंधक बनाकर उनके शरीर पर पहने जेबर और घरकी अलमारी तोड़ दी थी। आरोपियों ने लगभग 4 किलो चांदी, 22 तोला सोना, 4 लाख रूपये नगद और एक मोबाइल फोन लूट कर मौके से फरार हो गये। घटना के बाद अम्बाह थाना पुलिस ने डकैतों का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर थी। 5 विशेष टीमें बनाई गयी थी।
मल्लाह गिरोह की संलिप्तता, मुखबिरी पर की वारदात
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि चंबल और यमुना नदी किनारे सक्रिय मल्लाह गिरोह इस तरह की वारदातों को अंजाम देता है। आरोपियों ने बताया कि राजाखेड़ा निवासी मुस्लिम साईं की मुखबरी पर अंबाह में राबिया किन्नर के घर डकैती की योजना बनाई गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को उत्तर प्रदेश के पिनहाट (जिला आगरा) और दो आरोपियों को भिंड जिले के सिकरौदा गोरमी क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *