Newsमप्र छत्तीसगढ़

ई-रिक्शा सवार महिला के गले सोने की चेन, मंगलसूत्र छीन कर भागे 3 नकाबपोश बदमाश

ग्वालियर. गोला का मंदिर इलाके में गुरूवार की रात हाईअलर्ट के दोरान बाइक सवार 3 नकाबपोश बदमाशों ने ई-रिक्शा में बैठी महिला से झपट्टा मारकर सोने की चेन, हार और मगलसूत्र लूट लिया। घटना रात को लगभग 7.30 बजे भाऊसाहब पोतनीश ग्राउंण्ड के सामने हुई है।
घटना के बाद आरोपी तेज रफ्तार बाइक से मुरार की तरफ भाग गये। पीडित पक्ष ने तत्काल थाने में खबर दी। लेकिन पूरा पुलिसबल सीएम ड्यूटी में तैनात था। हाईअलर्ट के बीच लूट की घटना सामने आने के बावजूद मामला शुक्रवार तक दबा रखा। अब पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुरार स्थित काशीपुरा के नजदीक सिंहपुर रोड निवासी गीता राणा 55 वर्षीय गुरूवार की शाम बहन आशा, सिया और भतीजी तनु के साथ मेला घूमकर ई-रिक्शा से वापिस घर लौट रही थी। भाऊसाहब पोतनीस ग्राउंड के सामने पहुंचते ही बिना नम्बर की बाइक पर आये 3 बदमाश पीछे से पहुंचे। झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन, हार और मंगलसूत्र लूट कर फरार हो गये। अचानक हुई वारदात से घबराई महिला ने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद वह सीधे घर पहुंचीं और परिजनों को बताया। बाद में परिजन उन्हें लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास सर्चिंग की, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग सका।
CCTV में दिखे संदिग्ध
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में एक फुटेज में तीन युवक बाइक पर जाते दिखाई दिए हैं। पीछे बैठा आरोपी चेहरे पर कपड़ा बांधे और सफेद शर्ट पहने नजर आया। पुलिस अब भागने के रूट के अन्य कैमरे भी खंगाल रही है।
गोला का मंदिर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव के अनुसार महिला मेला घूमकर लौट रही थी, तभी तीन बदमाशों ने वारदात की। घटना गुरुवार रात की है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *