35 नवनियुक्त अधिकारी -लेखाधिकारियों को रिजवान उद्दीन ने दिया प्रशिक्षण
उज्जैन. नवनियुक्त प्रवर्तन अधिकारी एवं लेखाधिकारियों के लिये व्याख्यान एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें नई दिल्ली के पीडीयूएनएसएस क्षेत्रीय भविष्यनिधि आयुक्त एवं मुख्य अधिगम अधिकारी रिजवान उद्दीन के द्वारा 13 फरवरी को ज्ञानवर्द्धक व्याख्यान दिया गया। इस व्ख्याख्यान में टीम बिल्डिंग, लक्ष्य निर्धारण तथा नागरिक केन्द्रित सेवा प्रदाय जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत यह व्याख्यान एवं समूहगत एक्टिविटी प्रवर्तन अधिकारी-लेखा अधिकारी के लिये आयोजित किये जा रहे है। उज्जैन में पीडीयूएनएसएस जोनल प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 6 से 9 फरवरी के बीच आयोजित किया गया है। इस प्रशिक्षण में 35 नवनियुक्त अधिकारियों का संगठनात्मक मूल्यो, कार्य-नैतिकता एवं सदस्यों एवं नागरिकों के प्रति उत्तरदायी और संवेदनशील सेवा दुष्टिकोण से सशक्त बनाना है।
क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त–I रिज़वान उद्दीनने अपने संबोधन में प्रभावी टीमवर्क, स्पष्ट एवं मापनीय लक्ष्यों के निर्धारण तथा सभी कार्यों में नागरिकों को केंद्र में रखकर कार्य करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से बताया कि सकारात्मक सोच और सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाकर संगठनात्मक उद्देश्यों की प्राप्ति के साथ-साथ नागरिक संतुष्टि भी सुनिश्चित की जा सकती है।
यह प्रशिक्षण अनुभवात्मक अधिगम पर आधारित था तथा गतिविधियाँ योजना से लेकर क्रियान्वयन तक कराई गईं। टीम बिल्डिंग गतिविधियों के दौरान प्रशिक्षुओं द्वारा उत्तम गुणवत्ता के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए गए। प्रतिभागी प्रशिक्षु अधिकारियों के योगदान एवं प्रतिक्रियाओं की प्रशिक्षक द्वारा सराहना की गई। प्रशिक्षुओं ने इस व्याख्यान को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं उनके भावी दायित्वों और भूमिकाओं के लिए मार्गदर्शक बताया। संस्थान इस प्रकार के सत्रों के माध्यम से नव-नियुक्त अधिकारियों के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है।

