Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से पीड़ितों को मिला न्याय एवं वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए वाहन

ग्वालियर ज्ञात हो कि फरियादी भास्कर शर्मा निवासी शताब्दीपुरम ने ग्वालियर क्राइम ब्रांच में रिपोर्ट लेख कराई थी कि वह ट्रेवल एजेन्सी के माध्यम से अन्य लोगों को गाडियों की सर्विस प्रोवाइड करवाता है। अभय भदौरिया नाम के व्यक्ति ने स्वयं को अवंटेक्स इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में मैनेजर के पद पर बताया और उससे करीब 19 चार पहिया गाड़ी कंपनी में किराये पर लगाने के लिए ली थी। इसी प्रकार फरियादी रघुवीर रजक निवासी लोहार मौहल्ला पुरानी छावनी ने भी अभय भदौरिया के द्वारा उक्त अनुसार ही 20 गाड़िया किराए पर ली है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक सुमन गुर्जर के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच टीम का गठन कर डीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरवार, मनीष यादव के नेतृत्व में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई।
क्राइम ब्रांच टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, दस्तावेजी जांच एवं संभावित स्थानों पर दबिश देते हुए आरोपी अभय भदौरिया को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा वाहनों को गिरवी रखकर धनराशि प्राप्त करना स्वीकार किया गया। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। विवेचना के दौरान जप्त किए गए वाहनों के संबंध में आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर न्यायालय के आदेशानुसार सभी वाहन उनके वास्तविक वाहन स्वामियों को सुपुर्द किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *