नवग्रह प्राणप्रतिष्ठा शक्तिपीठ पर पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में महिला को आया हार्टअटैक से हुई मौत
ग्वालियर. डबरा में नवग्रह प्राणप्रतिष्ठा के मोके पर पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में शुक्रवार की सुबह एक दुःखद घटना घटी। यहां कथा प्रारंभ होने से कुछ ही देर पहले पंडाल में बैठी उत्तर प्रदेश की 65 वर्षीय महिला की हार्टअटैक से मौत हो गयी। मृतका की पहचान इटावा निवासी पुष्पा देवी के रूप में हुईहै। वह दो दिन से डबरा के नवग्रह शक्ति पीठ पर कथा में शामिल हो रही थी। शुक्रवार की सुबह जैसे ही वह पंडाल में अपनी जगह पर बैठी। अचानक उनके सीने मंें तेज दर्द उठा और वह बेहोश होकर गिर पड़ी।
![]()
परिजनों ने जान बचाने का प्रयास किया
इटावा निवासी पुष्पादेवी के रिश्तेदार संतोष सोनी ने बताया है कि वह सुबह समय पर कथास्थल पहुंच गये थे। बेहोश होने के बाद परिजनों ने उनकी छाती को सीपीआर दिया था। लेकिनि उनके मुंह से झाग निकलने लगा। उन्हें तत्काल कथा परिसर में बने अस्थाई अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया है।
पहले से चल रहा था हृदय रोग का इलाज
परिजनों के अनुसार, पुष्पा देवी लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रही थीं। लगभग दो साल पहले उन्हें गंभीर समस्या हुई थी, जिसके बाद से उनका इलाज जारी था। बीमार होने के बावजूद वह भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था के कारण डबरा में अपने रिश्तेदारों के यहां रुककर कथा सुनने पहुंची थीं।
पुष्पा देवी 11 फरवरी को अपनी ननद के साथ इटावा से डबरा आई थीं। वे यहां सराफा बाजार स्थित अपने रिश्तेदारों के घर रुकी हुई थीं। दो दिन से वे नियमित रूप से गाड़ी से कथा सुनने जा रही थीं, लेकिन शुक्रवार की सुबह उनकी अंतिम सुबह साबित हुई।

