Gold-Silver Rates-26 हजार चांदी सस्ती आज फिर तेजी, महंगे हुए सोना -चांदी
नई दिल्ली. सोने और चांदी के दामों में गुरूवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। अमेरिका से लेकर भारतीय बाजार तक सोने और चांदी के भाव तेजी से नीचे गिरे थे। अमेरिकी बाजार में चांदी लगभग 9 प्रतिशत और सोना 2प्रतिशत से अधिक गिरकर बन्द हुए थे। इधर मल्टी कमोडिटी बाजार (एमसीएक्स) पर गुरूवार को अप्रैल वायदा के लिये सोना 6 हजार 4 सौ रूपये सस्ते हुए थे। एक लाख 52 हजार रूपये पर आ गये थे। वहीं चांदी की कीमत देर रात लगभग 26 हजार रूपये गिरी थी। जिस वजह वायदाबाजार में एक किलो चांदी का भाव 2 लाख 37 हजार रूपये परउ आ गया है।
सोने और चांदी के भाव में तेजी
सुबह 10.30 बजे MCX पर मार्च वायदा के लिए चांदी 6196 रुपये चढ़कर 2,42,599 रुपये पर कारोबार कर रही थी। वहीं अप्रैल वायदा के लिए गोल्ड 1464 रुपये चढ़कर 1.54 लाख रुपये पर आ गया. सोने और चांदी के भाव में यह तेजी एक दिन पहले आई बड़ी गिरावट के बाद आई है।
कल क्यों गिरे थे सोने और चांदी के भाव
सोने और चांदी के भाव में गिरावट की वजह मजबूत अमेरिकी बेरोजगारी डाटा और फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से रेट कटौती की उम्मीदें कमजोर होना माना जा रहा है। जिस कारण डॉलर के मजबूत होने के संकेत मिले हैं और सोना और चांदी के दाम गिरे है। हालांकि शुक्रवार को एमसीएक्स पर गिरावट के बाद खरीदारी होने से तेजी देखी जा रही है।

