Newsमप्र छत्तीसगढ़

10वीं बोर्ड परीक्षा का पहला, बनाये गये 7 परीक्षा केन्द्र

ग्वालियर माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड की परीक्षायें शुक्रवार से शुरू हो गयी है। हाईस्कूल के उर्दू विषय की परीक्षा के साथ सत्र की शुरूआत होगी। यह परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक 7 निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गयी। माध्यमिक शिक्षा मंडल और स्कूली शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक की थी। 17 फरवरी को कक्षा 10 वीं की मुख्य परीक्षा 91 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। इससमें 26 हजार 744 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिये 7 केन्द्रों को रिजर्व रखा गयाहै। ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था की जा सकें। ऐसा अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से उड़नदस्ता परीक्षा केन्द्रों पर नकल रोकने के लिये तैनात किये गये।
वरिष्ठ अधिकारियों ने किया केंद्रों का निरीक्षण
गुरुवार को सभी परीक्षा केंद्रों पर फर्नीचर और सुरक्षा व्यवस्था सहित आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की गई। वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित रखरखाव व्यवस्था और समय पर वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से समय पर केंद्र पर पहुंचने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही अभिभावकों से भी सहयोग की अपेक्षा जताई गई है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके।
14 उड़नदस्ते गठित किए गए
परीक्षा में नकल और अन्य गड़बड़ियों को रोकने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 14 उड़नदस्ते गठित किए गए हैं। इन दलों में जिला प्रशासन, बोर्ड कार्यालय और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हैं, जो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। प्रत्येक केंद्र पर केंद्राध्यक्ष और पर्यवेक्षकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *