Newsमप्र छत्तीसगढ़

नवग्रह पीठ की प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे आज श्रद्धालुओं का भारी जन सैलाब उमड़ा

ग्वालियर. डबरा में आयोजित एशिया के सबसे बड़े नवग्रह पीठ की प्राणप्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे आज श्रद्धालुओं का भारी जन सैलाब उमड़ने का अनुमान हैें कय्रक्रम में दूसरे दिन प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा महादेव की महिमा का बखान करेंगे। वहीं, आज शाम केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी आयोजन में शामिल होने पहुंचेंगे।
ज्योतिरादित्य संधिया लेंगे संतों का आर्शीवाद
कथा के दूसरे दिन पंडित प्रदीप मिश्रा भगवान शिव की भक्ति और एक लोटे जल के महत्व पर विशेष चर्चा करेंगे। वह श्रद्धालुओं को बतायेंगे कि कैसे महादेव की शरण में जाने से जीवन के बड़े से बड़े संकट दूर हो जाते हैं। आज की कथा मुख्यरूप से शिवलिंग की उत्पत्ति और भक्ति के अटूट विश्वास पर केन्द्रित होगी। शाम लगभग 7.30 बजे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नवग्रह पीठ पहुंचेंगे। वह यहां नवनिर्मित मंदिर का भ्रमण करने के साथ ही यज्ञशाला में दर्शन करेंगे। संतों का आर्शीवाद लेंगे।
भीड़ को काबू करने के लिये कड़े इंतजाम
आयोजन के पहले दिन की भीड़ को देखते हुए आज लगभग 1 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। भीड़ को सुरक्षित निकालने के लिये पुलिस ने 5 इमरजेंसी गेट बनाये है। मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा का मुख्य अनुष्ठान सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक दाती महाराज और आचार्य बद्रीश जी महाराज की उपस्थिति में चल रहा है। इसके साथ ही यज्ञशाला में विद्वान ब्राहम्णों द्वारा हवन-पूजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *