Newsमप्र छत्तीसगढ़

एयरइंडिया के पायलट ने जानबूझकर किया था हादसा, दावे सरकार का आया बयान

12 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही बोइंग 787-8 फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड बाद क्रैश हो गई थी। - Dainik Bhaskar

नई दिल्ली. पिछले वर्ष अहमदाबाद में एयरइंडिया की फ्लाइट एआई-171 से जुड़े विमान हादसे की जांच को लेकर मीडिया में चल रही अटकलों पर एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने स्पष्टीकरण जारी किया है। एएआईबी ने बताया है कि मीडिया में आई कुछ खबरें वेरीफाईड नहीं है। केवल अनुमानों के आधार पर पेश की गयी है। एएआईबी ने बतायाहै कि इस विमान हादसे की जांच अभी तक पूरी तरह से जारी है। इस वक्त किसी भी व्यक्ति या कारण को दोषी ठहकराना उचित नहीं होगा।

ब्यूरो ने मीडिया और जनता से अपील की है कि वह केवल ऑफिशियल बयान और अंतिम जांच रिपोर्ट का इंतजार हैं। विमान दुर्घटना की जांच एक कॉम्पलेक्स और टेक्नीकल प्रोसेस होती है। जिससे फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर), कॉकपिट बॉयस रिकाूर्डर की समीक्षा टेक्नीकल विश्लेषण, मौसम की स्थिति और कई अन्य पहलुओं का गहन अध्ययन शामिल होता है। ऐसे में जांच पूरी होने से पहले किसी भी तरह के फैसले पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *