नवग्रह शक्ति पीठ का कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण कर वालेंटियरों से की चर्चा
ग्वालियर -डबरा में नवनिर्मित नवग्रह शक्तिपीठ का कलेक्टर रूचिका चौहान ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थापकों एवं वालेंटियरों से बात की। इसके साथ ही उन्होंने कथा स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डबरा को निर्देशित किया है कि व्यवस्थाओं में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय तक कार्य स्थल पर उपस्थित होने के लिये निर्देशित करें। इसके साथ ही व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखें। शहर में आ रहे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिये सभी मार्गों पर भी सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी रखें। सम्पूर्ण शहर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

