LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में जुटेंगे सत्ता और संगठन के दिग्गज नेता, शादी में पहुंचेंगे सिंधिया समेत कई VVIP गेस्ट

ग्वालियर. आज गुरुवार को बड़ा और भव्य नजारा दिखने वाला है। यहां शाम शहनाइयों के सुरों से गूंज उठेगी। दरअसल ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के पुत्र आज विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस शाही शादी में केंद्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत देश-प्रदेश की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होंगे। ऐसे में आज ग्वालियर में बडा़ वीवीआईपी जमावड़ा लगने जा रहा है। कड़ी सुरक्षा और प्रॉटोकॉल से आज पूरा शहर चाक चौबंद है।
रात 11.57 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे
बता दें की केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज 12 फरवरी गुरुवार दोपहर 3.25 बजे विमान से ग्वालियर आए। एयरपोर्ट से वे निजी कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। इसके बाद डबरा में आयोजित नवग्रह मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद ऊर्जा मंत्री के बेटे की शादी में शामिल होंगे। रात 11.57 बजे जीटी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
वीवीआईपी मूवमेंट के बीच कड़ी सुरक्षा
इस विवाह समारोह के सबसे खास मेहमानों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होंगे। बता दें कि प्रद्युम्न सिंह तोमर को सिंधिया का बेहद करीबी माना जाता है। ऐसे में महाराज की मौजूदगी इस आयोजन को खास कबना रही है। इनके अलावा इस समारोह में सीएम मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और मंत्रिमंडल के कई सदस्यों के साथ ही बीजेपी के दिग्गज नेता वीवीआईपी मेहमान के रूप में शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *