LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

श्रद्धालुओं को रेलवे की बड़ी सौगात, उज्जैन के लिए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें शुरू

भोपाल. मेला अवधि में उज्जैन जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त यात्रीभार को क्लीयर करने के उद्देश्य से संत हिरदाराम नगर से दो जोड़ी और भोपाल से एक जोड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। सभी स्पेशल ट्रेनें 12 कोच की होंगी और निर्धारित अवधि में प्रतिदिन चलेंगी।
उज्जैन-भोपाल स्पेशल आज से 22 फरवरी तक
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09313 उज्जैन-संत हिरदाराम नगर स्पेशल प्रतिदिन 16.00 बजे उज्जैन से चलकर 21.40 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचेगी, जबकि गाड़ी संख्या 09314 संत हिरदाराम नगर-उज्जैन स्पेशल 22.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 02.00 बजे उज्जैन पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 09307 उज्जैन-भोपाल स्पेशल आज से 22 फरवरी तक प्रतिदिन 21.00 बजे उज्जैन से प्रस्थान कर अगले दिन 01.48 बजे संत हिरदाराम नगर होते हुए 02.10 बजे भोपाल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09308 भोपाल-उज्जैन स्पेशल 14 से 23 फरवरी तक प्रतिदिन 03.10 बजे भोपाल से रवाना होकर 03.35 बजे संत हिरदाराम नगर पहुंचते हुए 08.00 बजे उज्जैन पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *