कामवाली बाई ने की 17 लाख ज्वेलरी चोरी की, मकान मालिक ने घर की जिम्मेदारी देकर आये थे, 12 घंटे में चोरी का खुलासा
दतिया. न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हुई चोरी का पुलिस ने गुरूवार को पर्दाफाश कर दिया है। घर में काम करने वाली कामवाली बाई ने ही विश्वास का लाभ उठाकर सोने की ज्वेलरी चुरा ली। कोतवाली पुलिस ने महज 12 घंटे के अन्दर कार्यवाही करते हुए लगभग 17 लाख रूपये की कीमत करीब 100 ग्राम गोल्ड के ज्वेलरी जब्त कर सोनिया रैकवार को गिरफ्तार कर लिया है। सुधीर सिकरबार ने 10 फरवरी को कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया है िकवह 7 फरवरी को अपनी मां को दिखाने के लिये ग्वालियर लाये थे। घर की देखरेख के लिये प्रतिदिन आने वाली कामवालीबाइर्द को घर पर छोड़ दिया था। उसी शाम को वह वापिस लौट आये थे।
10 फरवरी को दिल्ली जाने की तैयारी के बीच में ही जब उन्होंने अलमारी में रखे ज्वेलरी देखी तो लगभग 100 सोने की ज्वेलरी गायब मिली। चोरी हुए ज्वेलरी की कीमत लगभग 17 लाख रूपये की बातई गयी थी। उन्होंने सीधेतौर पर कामवाली बाई पर शक जताया था।
पूछताछ में कबूला जुर्म
पुलिस ने संदेह के आधार पर सोनिया रैकवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में वह टालती रही, लेकिन सख्ती और लगातार सवालों के बाद उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि 7 फरवरी को घर खाली देखकर उसने अलमारी से जेवर चुराए और उन्हें अपने घर भारतीयम विद्यापीठ के पास छिपा दिए।
पुलिस ने सोनिया रैकवार के बताए अनुसार उसके घर से करीब 100 ग्राम सोने के जेवर बरामद कर लिए। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जिला जेल दतिया भेज दिया गया।

