ईरानी डेरे से पुलिस को मिला एक करोड़ सोना जब्त, 400 पुलिसकर्मियों ने एक साथ दी दविश, 8 महिलाओं सहित 39 गिरफ्तार

भोपाल. मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात पुलिस ने युद्ध स्तर पर कॉम्ंिबग गश्त करते हुए ईरानी डेरे पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की है। लगभग 400 पुलिसकर्मियों की टीम ने रात 2 बजे दविश दी। कार्यवाही 31 पुरूष और 8 महिलाओं समेत 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दविश के बीच 644 ग्राम से अधिक गोल्ड जिसकी कीमत 1 करोड़ रूपये की कीमत है को जब्त किया गया है।पूरे शहर में चलाये गये अभियान में 283 स्थाई वारंटी और 125 गिरफ्तारी वांरटी समेत कुल 408 आरोपियों को पकड़ागया है। सभी आरोपियों से चोरी, नकबजनी, चेन स्नेचिंग और वाहन चोरी जैसे गंभीर मामलों में फरार चल रहे थे।
ईरानी गैंग 2 राज्यों में हैं सक्रिय
पुलिस के अनुसार गैंग का सरगना राजू ईरानी पहले ही सूरत से गिरफ्तार किया जा चुका है। गैंग मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान समेत 6 राज्यों में सक्रिय रहा है।
ईरानी डेरे से यह सामग्री जब्त
दोपहिया वाहन – कुल 17, सोने के आभूषण – कुल 644.56 ग्राम (कीमत लगभग 1 करोड़ रुपए), चांदी के आभूषण – लगभग 240 ग्राम (कीमत लगभग), कुल 39 मोबाइल (कीमत लगभग 8 लाख रुपए)
1 लाख 35 हजार रुपए, कुल 1 किलो 700 ग्राम गांजा।
6 राज्यों में अपराध को अंजाम देते थे गैंग के सदस्य
ईरानी डेरा के सरगना राजू ईरानी को भोपाल पुलिस ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया था. उस पर चोरी, लूट समेत कई मामलों में केस दर्ज हैं।
भोपाल की अमन कॉलोनी में पुलिस ने दबिश देकर 31 दिसंबर 2025 को ईरानी गैंग के कई अपराधियों को पकड़ा था।
यहां से लूट के सामान के साथ-साथ अवैध हथियार भी बरामद किए गए थे।
ईरानी गैंग केवल मध्य प्रदेश में ही नहीं, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान समेत 6 राज्यों में सक्रिय है।
इस गैंग के सदस्य अलग-अलग तरह से अपराधों को अंजाम देते थे।

