ट्रेड यूनियनों की हड़ताल-शहर की कई बैंकें रही बन्द, नये श्रम कानूनों का विरोध

ग्वालियर. ट्रेड यूनियन की हड़ताल की वजह से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की कुछ ब्रांच बन्द रही। जबकि स्टेट बैंक और अन्य प्रायवेट बैंकों में लोग काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीएनबी की कुछ ब्रांच बन्द होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। बैंक के बाहर भोपाल से आये युवराज शर्मा ने बतायाकि उन्हें जानकारी ही नहीं थी कि इस तरह की कोई हड़ताल है। क्योंकि ज्यादातर बैंक खुले हुए हैं। भोपाल जाने का वापिसी का टिकट भी बनवा लिया था। लेकिन अभी तक काम नहीं हुआ है।
इधर, शहर में लक्ष्मीबाई समाधिस्थल के सामने ट्रेड यूनियन के बैनर तले धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के बीच में चारों श्रम संहिताओं को निरस्त करने की मांग भी उठाई गयी ।इसके अलावा भारत-अमेरिका के बीच किसानों से जुड़ी व्यापारिक डील को खत्म करने की माग भी की गयी है। हड़ताल पर बैठे ट्रेड यूनियनों नेताओं ने कहा है कि मनरेगा को समाप्त करना श्रमिकों के साथ अन्याय है। उनका कहना था कि देशभर में श्रमिक हड़ताल पर है। यदि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है तो आने वाले दिनों में चरणबद्ध आन्दोलन किया जायेगा। जरूरत पड़ने पर दिल्ली की ओर भी कूच करेंगे।
संगठनों की प्रमुख मांगें
चारों श्रम संहिताओं (लेबर कोड्स) और उनसे जुड़े नियमों को रद्द करने की मांग।
ड्राफ्ट सीड बिल को वापस लेने की मांग।
बिजली संशोधन विधेयक को निरस्त करने की मांग।
SHANTI Act (न्यूक्लियर एनर्जी से संबंधित कानून) को वापस लेने की मांग।
मनरेगा की बहाली की मांग।
विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 को रद्द करने की मांग।

