बन्हेनरी गांव के सरपंच की हत्या के गवाह अजब सिंह को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली
ग्वालियर. बन्हेरी गांव के सरपंच के प्रकरण में गवाह अजब सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने गोली से फायर किया तो वह उनकी पीठ में लगा है। 9 अक्टूबर 2023 को ग्वालियर के बन्हेरी गांव के कांग्रेस समर्थित सरपंच विक्रम रावत की शहर के कांतिनगर में एडवोकेट प्रशांत शर्मा के निवास के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।
ज्मीन और चुनावी रंजिश में हुई इस हत्या के मुख्य आरोपी ईपीएफओ कमिश्नर मुकेश रावत समेत अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस घटना से नाराज समर्थकों ने गांव में उपद्रव करते हुए 32 घरों को आग के हवाले कर दिया था। जिसके बाद से इलाके में तनाव रहा था।

