Newsमप्र छत्तीसगढ़

इंडिगो और एयरइंडिया के विमान के विंग्स आपसे में टकराये, बड़ी दुर्घटना टली

नयी दिल्ली. मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंर्त राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मंगलवार को एक बड़ा झटका टल गया। जब एयरइंडिया और इंडिगो के विमानों बीच जमीन पर टक्कर होगयी ।विमानों के विंग्स आपस में टकरा गये। घटना उस समय हुई जब दोनों विमानों में यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित है।
एयरइंडिया की फ्लाइट एआई 2732 मुंबई से कोयंबटूर जाने के लिये टेक-ऑफ से पहले पुशबैक की प्रक्रिया में थी। इसी बची इंडिगो की फ्लाइट 6ई 791 जो हैदराबाद से मुंबई पहुंची थी। लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रही थीं इसी बीच दोनों विमानों के विंगटिप आपस में टकरा गये। एयरइंडिया की तरफ से जारी अधिकारिक बयान मेंकहा गया है कि 3 फरवरी को मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली फ्लाइट एआई 2732 में देरी हुई। क्योंकि जिस विमान को इस उड़ान के लिये उपयोग किया जाना था। वह टैक्सीवे पर खड़े दूसरे एयरलाइन के विमान से संपर्क में आ गये। एयरइंडिया केबयान के अनुसार दोनों विमानों के विंग्सटिप आपस में टकराये । जिससे एयरइंडिया के विमान के विंगटिप को नुकसान पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *