ओलावृष्टि के इलाके नहीं पहुंचे पटवारी, कलेक्टर ने किया निलंबित
ग्वालियर. आंतरी, सिकरौदा, भितरवार इलाके में मंगलवार की सुबह हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसल चौपट हो गयी। सुबह सिकरौदा, बड़की सराय गांव के खेत में बर्फ की सफेद चादर से लिपटें दिखाई दिये। जब खेतों में ओलावृष्टि से तबाही का नजारा देखा तो दिल बैठ गया, किसानों के चेहरे उदास थे।
ओलावृष्टि की सूचना मिलने पर कलेक्टर ने बड़की सराय एवं सिकरौदा गांव में पहुंचकर ओलावृष्टि से प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया एवं प्रभावित किसानों से चर्चा की। इस बीच जिले के प्रभारी तुलसी सिलावट ने भी कमिश्नर, कलेक्टर से फोन पर कहा हैकि पीडि़त किसान भाईयों की हर संभव मदद की जाये। तत्काल सर्वे शुरू कराया जाये।

