Newsमप्र छत्तीसगढ़

1 करोड़ 50 लाख रूपए से की एमडी ड्रग्स अन्‍य सामग्री जब्‍त 2 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, – नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में मंदसौर जिले की थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने लगभग 1 करोड़ 50 लाख रूपए से अधिक की एमडी ड्रग्‍स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर तथा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में की गई।
01 फरवरी को थाना कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देवलजी, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) निवासी गुलशेर खान पठान एमडी ड्रग्स नंदकिशोर उर्फ नंदु को बेचने मंदसौर आ रहा है। सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर के बताए स्‍थान पर कार्रवाई करते हुए गुलशेर खान पठान एवं उसके साथ मौजूद नंदकिशोर उर्फ नंदु को धर दबोचा। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 01 किलो 500 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ 50 लाख है, बरामद की गई। इसके अतिरिक्त 7,000 कीमत का अवैध डोडाचूरा तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *