Newsमप्र छत्तीसगढ़

3 अवैध कॉलोनियों से निगम अमले ने हटाये निर्माण कार्य

ग्वालियर – नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियेां पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिन पर कार्रवाई करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया। भवन अधिकारी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त सिटी प्लानर के सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कालोनियों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।
अवैध कालोनियों पर कार्रवाई के अभियान अंतर्गत प्रथम चरण में चयनित 58 अवैध कॉलोनियों में से 02.फरवरी 2026 को ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा वार्ड क्र. 66 के अन्तर्गत ग्राम पिपरौली के सर्वे क्र. 220, 221, 222, 225, 227, 232, 236, 234, 241, 244, 230, 245/2, 229/2, 240, 219/2, 220, 221, 413/1/1 लगभग रकवा 2.196 हेक्टेयर (कुल 03 अवैध कॉलोनी) भूमि पर श्याम विहार कॉलोनी संतोष कुशवाह, महेश कुशवाह, मोहर सिंह कुशवाह, रामबाबू कुशवाह पुत्र सुमेर सिंह, जीतू कुशवाह, उजागर सिंह पुत्र रामसिंह द्वारा अवैध कॉलोनियों में सड़क, सीवर, बाउण्ड्रीवॉल एवं विद्युत पोल आदि निर्माण किये गये थे, जिन्हें हटाने की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *