Newsमप्र छत्तीसगढ़

भदरौली में 3 अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, शासकीय भूमि अतिक्रमण से मुक्त

ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी ग्वालियर सिटी प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम भदरौली में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। प्रशासन ने 3 अवैध कॉलोनियों में शामिल शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाकर उसे मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान शासकीय सर्वे नंबर ¼1274 (रकबा 0.080 हेक्टेयर), ¼1354 (रकबा 0.200 हेक्टेयर) एवं ¼1256 (रकबा 0.210 हेक्टेयर) की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई पक्की सड़क, सीवर लाइन एवं बाउंड्रीवॉल को हटाया गया। जेसीबी एवं अन्य संसाधनों की मदद से किए गए इस अभियान में अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त किया गया।
इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार दीपेश धाकड़, राजस्व निरीक्षक होतम सिंह यादव, पटवारी शैलेंद्र शर्मा, करन तोमर, दीवान सिंह राजपूत, राजेश कुरेचिया, रवि राजपूत सहित नगर निगम ग्वालियर का मदाखलत अमला मौजूद रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना महाराजपुरा का पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *