ग्वालियर में सड़क सुरक्षा माह का समापन, “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा” का दिया गया संदेश
ग्वालियर “सड़क सुरक्षा’-जीवन रक्षा” थीम पर 1 से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय सुरक्षा के अंतर्गत चलाये गये सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का संदेश देते हुए एसएसपी कार्यालय से दोपहर 2 बजे वाहन जागरूकता रेली एसएसपी धर्मवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली एसपी ऑफिस राजमाता चौराहा, एजी ऑफिस, चेतकपुरी चौराहे, अचलेश्वर, इंदरगंज, नदी गेट, बैजाताल, पड़ाव पुल से होते हुए बालभवन में समाप्त स्कूलों, कॉलेजों एवं विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतिम 31 जनवरी 2026 को जागरूकता अभियान का औपचारिक समापन बाल भवन सभागार में अनु बेनीवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अति0 पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) द्वारा “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा“ का संदेश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए केवल कानून ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों की जिम्मेदारी और सतर्कता भी आवश्यक है। उन्होने राहवीर योजना के बारे में बताते हुए कहा कि सभी लोगों से अपील है कि सड़क पर आप को कोई भी दुर्घटना में घायल व्यक्ति दिखता है जिसे उपचार की आवश्यकता है तो उस स्थिति में आगे बढ़कर उसे अस्पताल ले जाएं जिससे उस घायल व्यक्ति की जान बचाई जा सके। सड़क दुर्घटना में घायल की मदद करने वाले व्यक्ति के लिये सरकार द्वारा 25 हजार रूपये की पुरस्कार राशि भी निर्धारित की है। उक्त अवधि में की गई चालानी कार्यवाही में इन्दौर, भोपाल के बाद प्रदेश में ग्वालियर का तीसरा स्थान है।
इस अवसर पर समापन कार्यक्रम में यातायात थाना प्रभारी कंपू निरीक्षक डॉ कृष्ण प्रताप सिंह तोमर, थाना प्रभारी गोला का मंदिर सूबेदार अभिषेक रघुवंशी, सूबेदार राधावल्लभ गुर्जर, सूबेदार बंदना राजावत, एवं यातायात के अधिकारी व कर्मचारीगण एवं एनसीसी, एनएसएस तथा जागरूकता अभियान में अपना सहयोग देने वाले समाजसेवी उपस्थित रहे।

