Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर का उद्योगपति 1 करोड़ 41 लाख रूपये की ठगी का शिकार, इंग्लैंड की युवती बनकर ठगा

ग्वालियर. शहर के बड़े उद्योगपति साइबर ठगी की महिला की मीठी -मीठी बातों में फंसक र 1 करोड़ 41लाख  गंवा बैठे है। ठगों ने स्वयं को इंग्लैंड की युवती बताकर फेसबुक पर पहले दोस्ती की और उसके बातचीत करने के लिये एक-दूसरे फोन शेयर करने के बाद बातचीत में भरोसा जीता। उद्योगपति मुरार इंक्लेव रेंसीडेंसी निवासी 75 वर्षीय दुर्गाशंकर नागर, एमपी कंवर्टर्स प्रायवेट लिमिटेड के ऑनर है। 28 जून को फेसबुक पर मैसेज आया था।
शुरूआत में 40 हजार रूपये निवेश कराये गये और अगले दिन ही 50 हजार रूपये वापिस कर भरोसा पक्का किया गया। इसके बाद लाभ का लालच देकर 6 माह में 100 से अधिक बार निवेश कराया गया। ऑनलाइन अकाउंट में रकम 4 गुना बढ़ती दिखाई दी। नवंबर में उद्योगपति ने पैसा निकालने चाहा तो टैक्स, प्रोसेसिंग फीस के नाम पर डिमांड शुरू हो गयी।तभी ठगी का अहसास हुआ। 30 जनवरी को साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी। पुलिस के मुताबिक रकम 12 राज्यों के करीब 300 अकाउंट में घुमाकर यूएसडीटी क्रिप्टो के माध्यम से विदेश भेजी गयी है जिसकी जांच जारी है। ठग ने GOLD/DGMC OINFX.COM के नाम से निवेश का झांसा दिया और www.dgmcoinsvip.com वेबसाइट पर पैसा लगवाया।
पैसे कैसे फंसे : ठग ने पहले छोटी रकम लगवाकर रिटर्न दिया। इससे भरोसा बना। फिर कभी एक, कभी दो लाख करते हुए बार-बार निवेश कराया गया। वेबसाइट पर बैलेंस बढ़ता दिखता रहा, लेकिन असल में पैसा दूसरे खातों में ट्रांसफर होता रहा। बड़ी रकम निकालते ही टैक्स का बहाना बनाकर ठग गायब होने लगे। अनजान सोशल मीडिया प्रोफाइल से दोस्ती न करें। मोटे मुनाफे वाले ऑनलाइन ट्रेडिंग ऑफर से सावधान रहें। अज्ञात लिंक और वेबसाइट पर निवेश से बचें। संदेह हो तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *