Newsमप्र छत्तीसगढ़

शादियों में चोरी की घटना को सांसी गैंग ने दिया अंजाम, पुलिस ने किया दोनों चोरी का पर्दाफाश, नाबालिग शूटबूट पहनकर करते हैं चोरी

शादियों में करते हैं वारदात।

ग्वालियर. दो दिन में 2 शादियों में घटना को अंजाम देकर लाखों रूपये का माल समेटने वाली गैंग को पुलिस ने पकड़ लिया है। ग्वालियर की शादियों में वारदात करने वाली गैंग मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ‘‘सांसी गैंग’’ निकली है। यहांगांव के कुछ बच्चों को शादियों में चोरी करने की ट्रेनिंग देकर गैंग अलग-अलग शहरों में जाती है। 2-3 दिन वहां रूककर घटना को अंजाम देकर फिर ठिकाना बदल लेती है। बच्चे सूटबूट में शादियों में मेहमान बनकर प्रवेश करते हैं। किसी को संदेह भी नहीं होता है। ग्वालियर की पुलिस ने शनिवार को राजगढ़ के सांसी से गैंग को पकड़ लिया है। इनसे 26 जनवरी को सिरोल के मंथन बैक्विट व 27 जनवरी को बहोड़ापुर स्थित रजवाड़ा पैलेस की चोरी खुल गयी है। पुलिस आरोपियों को पकड़ कर ग्वालियर ला रही है।
क्या है मामला
ग्वालियर में पिछले कुछ दिनों में शादी समारोह में चोरी की वारदात करने वाली गैंग आखिरकार पुलिस के हाथ लग गई है। ग्वालियर के सिरोल, बहोड़ापुर थाना पुलिस की टीमों ने पिछले तीन दिन से एमपी के राजगढ़ जिले में डेरा जमाया हुआ था। शादियों में चोरी के बाद जो CCTV फुटेज मिले थे उसके आधार पर पुलिस संदेहियों की तलाश में लगी थी।
शनिवार को पुलिस टीमों को सफलता मिल गई है। वारदात करने वाली राजगढ़ की सांसी गैंग निकली है। पुलिस ने यहां दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ा है। जिनमें एक नाबालिग है जो शादियों में सूटबूट पहनकर दाखिल होता था, जबकि उसे शादियों में लेकर जाने वाला सांवत सिसौदिया निवासी सांसी राजगढ़ है। यह मूल रूप से राजस्थान के बांरा का रहने वाला है। जब पुलिस ने इनसे पूछताछ की तो इन्होंने सिरोल व बहोड़ापुर की दो वारदातों का खुलासा किया है। पुलिस माल बरामद करने में लगी हुई है। इससे पहले भी दिसंबर 2025 में पुलिस ने सांसी राजगढ़ के एक गिरोह को पकड़ा था जिससे शादी समारोह में तीन वारदातों का खुलासा हुआ था।
सीसीटीवी कैमरे की मदद से पकड़ी गयी गैंग
इस मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से काफी मदद मिली थी। दोनों ही स्थान पर एक ही बालक घटना को अंजाम देते दिखाई दिया था। इसके बाद जब पुलिस आगे बढ़ी तो ग्वालियर की वारदात के तार सीधे राजगढ़ जिले से जुड़े। पुलिस राजगढ़ पहुंची तो वहां मुखबिर ने संदेहियों की पहचान कर दी। जिसके बाद गैंग को पकड़ लिया गया है।
छोटू ने वारदात को दिया अंजाम
एमपी के राजगढ़ के ब्यावरा का एक गांव ‘‘कडि़या सांसी’’ यहां 6-7 साल का बच्चा भी चोरी करने में एक्सपर्ट है। सांसी गैंग देश के बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश समेत कई गांव में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। सांसी समुदायके लोग शादियों में चोरी करने में महारत हासिल है। एकजुट होकर रहते हैं। यही वजह है कि यहां पुलिस को भी गांव में घुसने में डर लगता है। इसी गांव का एक 9 वर्षीय बालक ‘‘छोटू’’ की तलाश पुलिस को है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *